भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है… शाहिद अफरीदी ने पार की बेशर्मी की सारी सीमाएं
पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया। हमले में 28 टूरिस्टों की जान गई। उसके बाद आतंकियों की तस्वीरें जारी की गई, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े। लेकिन, सबकुछ साफ-साफ दिखने के बावजूद शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi) हैं कि मानते…
पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया। हमले में 28 टूरिस्टों की जान गई। उसके बाद आतंकियों की तस्वीरें जारी की गई, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े। लेकिन, सबकुछ साफ-साफ दिखने के बावजूद शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi) हैं कि मानते ही नहीं। उन्होंने फिर से एक कोरी बकवास की है और कहा है कि भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है। अब बेशर्मी की भी हद होती है। जो चीज सीधी और साफ-साफ सभी को दिख रही है, उससे मानने के बजाए पाकिस्तान में बैठकर शाहिद अफरीदी सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। सवाल है कितना गिरेंगे शाहिफ अफरीदी?
शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi) ने उगला जहर
शाहिद अफरीदी ने जो कहा है पहले उस पर जरा गौर कर लीजिए। पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पहले तो एक घंटे तक वो खुद ही दहशतगर्दी करते रहे। वहां उनकी 8 लाख फौज में से तब कोई नहीं आया और जब आए तो 10 मिनट में पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया। तो यही उनका काम है। खुद ही लोगों को मरवा देते हैं फिर बता देते हैं कि हम तो जिंदा हैं। इस तरह का काम ना करे भारत। दहशतगर्दी तो कोई भी मुल्क सपोर्ट नहीं करता और पाकिस्तान तो हमेशा से अमन की बात करता आया है।
भारतीय सेना निकम्मी और नालायक: शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi)
ये कोई पहली बार नहीं जब शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi) ने बेशर्मी की हद पार की है और इस तरह का बेफिजुल बयान दिया है। जैसे अब वो ये कह रहे हैं कि भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है वैसे ही पहले तो पहलगाम हमले के लिए भारतीय सेना को भी जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने भारतीय सेना को ‘बेकार’ बताते हुए कहा था कि भारत में अगर पटाखा भी फटता है तो उसका आरोप पाकिस्तान पर मढ़ा जाता है। पहलगाम में जो हुआ, उस घटना से साफ है कि भारतीय सेना निकम्मी और नालायक है। वो सुरक्षा देने के काबिल नहीं है।
भारत का डिजिटल एक्शन, शोएब अख्तर समेत पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को किया बैन
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने टूरिस्टों को निशाना बनाया था। उस घटना में 28 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार की तरफ से कठोर फैसले भी लिए गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
