24 घण्टे ऑनलाइन

मन की बात करने वाले जनता की बात की कर रहे अनदेखी : शिवपाल यादव

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि मन की बात करने वाले जनता…

24GhanteOnline
June 9, 2026
1 min read

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि मन की बात करने वाले जनता की बात की अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने उक्त बातें पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कही।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में केवल परिवार की पांच सीटें जीत की बात कही जा रही थीं, फिर सपा की 37 और कांग्रेस की पांच सीटें इंडिया गठबंधन कैसे जीत गया।

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि सपा को सैफई भेजने की बात कहने वाले 2027 में विधानसभा जाने लायक नहीं रहेंगे। सपा को सत्ता से दूर करने का सपना देखने वालों को जनता घर भेज देगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को खत्म करना चाहती है। विपक्ष में बैठे जनता के द्वारा चुने गये सांसद, विधायकों को इनकम टैक्स, सीबीआई का डर दिखाकर चुप करना चाहती है। लोकतंत्र में आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

लखनऊ/इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) ऐसी ही एक…

राहत कार्यों में पारदर्शिता, त्वरितता और मानवीय संवेदना हो प्रमुखता: मुख्यमंत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के मंत्रीगण बाढ़ (Flood) राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। अपने-अपने प्रभार के जिलों में मंत्रीगणों का भ्रमण प्रारंभ हो चुका है। वे…

दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन की लखनऊ में मौत, 20 साल से इटावा जेल में थी बंद

लखनऊ। इटावा की जिले में उम्रकैद की सजा काट रही दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन (Kusum Nain) की शनिवार रात केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उम्रकैद की सजा काट रही कुसुमा को सैफई से एक महीने पहले लखनऊ रेफर किया गया था।…

अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर में MahaShivaratri पर परिजनों ने की विशेष पूजा, तमिलनाडु से आए पुजारी

इटावा। यूपी के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भगवान शिव को समर्पित केदारेश्वर मंदिर (Kedareshwar Temple) का निर्माण करवा रहे हैं। इस मंदिर का निर्माण केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर किया…