24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

लखनऊ/इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) ऐसी ही एक…

24GhanteOnline
September 2, 2026
3 min read
सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

लखनऊ/इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) ऐसी ही एक महत्वपूर्ण पहल है, जो लोगों को रोजगार तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने का कार्य कर रही है। इटावा जनपद के महेवा क्षेत्र की रहने वाली साधना इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता से उन्होंने ‘जय भोले वाटर प्लांट’ की स्थापना की और आज सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं।

समाचार पत्र से मिली योजना की जानकारी-

साधना बताती हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) की जानकारी एक समाचार पत्र के माध्यम से मिली। उस समय उनके पास कोई स्वयं का व्यवसाय नहीं था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा थी। योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और अपना उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया। उनके अनुसार, सरकार की इस पहल ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान किया।

वित्तीय सहायता से शुरू हुआ कारोबार-

अप्रैल 2025 में साधना को योजना के तहत 3.20 लाख रुपये का ऋण तथा 87 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने ‘जय भोले वाटर प्लांट’ की स्थापना की। साधना बताती हैं कि व्यवसाय शुरू करने में सबसे बड़ी चुनौती पूंजी की व्यवस्था थी। पर्याप्त संसाधन न होने के कारण कारोबार शुरू करना आसान नहीं था, लेकिन योजना से मिली सहायता ने उनकी राह आसान कर दी। इसके बाद उन्होंने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया और धीरे-धीरे ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया।

आज लाखों का कारोबार, कई परिवारों को मिला सहारा-

लगातार मेहनत और बेहतर सेवाओं के बल पर आज उनका वाटर प्लांट क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। वर्तमान में उनके उद्यम का वार्षिक टर्नओवर लगभग 4.20 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। साधना का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण सेवा और ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सफलता का आधार है। उनके इस उद्यम से 6 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिला हुआ है, जिससे कई परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है।

कारोबार को और आगे बढ़ाने का लक्ष्य-

साधना का कहना है कि वह भविष्य में अपने वाटर प्लांट के कारोबार को और आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनका लक्ष्य अधिक लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उनका मानना है कि यदि मेहनत और सरकार की योजनाओं का सहयोग मिले तो आत्मनिर्भर बनने का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है। साधना की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मन की बात करने वाले जनता की बात की कर रहे अनदेखी : शिवपाल यादव

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि मन की बात करने वाले जनता…

राहत कार्यों में पारदर्शिता, त्वरितता और मानवीय संवेदना हो प्रमुखता: मुख्यमंत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के मंत्रीगण बाढ़ (Flood) राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। अपने-अपने प्रभार के जिलों में मंत्रीगणों का भ्रमण प्रारंभ हो चुका है। वे…

कथावाचक कांड को लेकर मचा बवाल, विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव, पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त

इटावा। इटावा में कथावाचक (Storyteller) कांड को लेकर मचा बवाल अब उग्र हो गया है। कथावाचकों पर हुए मुकदमें के बाद से कुछ लोग उग्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा फूट गया और…

कांवड़ियों को न हो कोई समस्या, सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एकदिवसीय दौरे पर गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन में जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर…