24 घण्टे ऑनलाइन

कथावाचक कांड को लेकर मचा बवाल, विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव, पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त

इटावा। इटावा में कथावाचक (Storyteller) कांड को लेकर मचा बवाल अब उग्र हो गया है। कथावाचकों पर हुए मुकदमें के बाद से कुछ लोग उग्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा फूट गया और…

24GhanteOnline
June 26, 2025
2 min read

इटावा। इटावा में कथावाचक (Storyteller) कांड को लेकर मचा बवाल अब उग्र हो गया है। कथावाचकों पर हुए मुकदमें के बाद से कुछ लोग उग्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा फूट गया और नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी की और हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे पर पुलिस पहुंची तो ये लोग घटनास्थल वाले दांदरपुर गांव पहुंच गये। गांव के बाहर मौजूद पुलिस ने गांव में जाने से रोका तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग की है। पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल को वहां पर तैनात कर दिया गया है।

बकेवर के दांदरपुर में भागवत कथा के दौरान यादव और जाटव जाति के आचार्यों से तीन दिन पहले दुर्व्यवहार हुआ था। इस दौरान कथावाचक (Storyteller) के बाल काट दिए गए थे और उनसे बदसलूकी की गयी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,​ जिसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, सपा ने इस घटना के बाद कथावचकों को पार्टी कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया था। वहीं, इसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया। यजमान महिला ने भागवताचार्यों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस की इस कार्रवाई से यादव समाज के लोग आक्रोशित हो गए।

गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग बकेवर थाने के सामने नारेबाजी करके कानपुर आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। नारेबाजी करते हुए घटनास्थल दांदरपुर की तरफ चले गए। इस दोरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वो नहीं माने।

इस दौरन पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। देखते ही देखते कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। इस दौरान पुलिस अपने को बचाती रही। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

लखनऊ/इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) ऐसी ही एक…

मन की बात करने वाले जनता की बात की कर रहे अनदेखी : शिवपाल यादव

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि मन की बात करने वाले जनता…

राहत कार्यों में पारदर्शिता, त्वरितता और मानवीय संवेदना हो प्रमुखता: मुख्यमंत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के मंत्रीगण बाढ़ (Flood) राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। अपने-अपने प्रभार के जिलों में मंत्रीगणों का भ्रमण प्रारंभ हो चुका है। वे…

कांवड़ियों को न हो कोई समस्या, सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एकदिवसीय दौरे पर गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन में जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर…