24 घण्टे ऑनलाइन

स्कर्ट पहनते समय रखें इन बातों का ख्याल

गर्मियों का मौसम महिलाओं के लिए कपड़ों के मामले में सबसे बेहतर सीजन होता है। इस दौरान महिलाएं ट्रेंडिंग ड्रेसिंग सेन्स से अपने आप को संवारती हैं। गर्मियों के आने से पहले ही महिलाओं को संवरने की टेंशन हो जाती है। इस सीजन…

24GhanteOnline
July 7, 2025
4 min read
स्कर्ट पहनते समय रखें इन बातों का ख्याल

गर्मियों का मौसम महिलाओं के लिए कपड़ों के मामले में सबसे बेहतर सीजन होता है। इस दौरान महिलाएं ट्रेंडिंग ड्रेसिंग सेन्स से अपने आप को संवारती हैं। गर्मियों के आने से पहले ही महिलाओं को संवरने की टेंशन हो जाती है। इस सीजन उन्हें अपने हाथ-पैरों और फैशन का ख्याल रखना पड़ता है। जब बात फैशन की आती है तब स्कर्ट (Skirts) ऐसी ड्रेस है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। इसे किसी भी लड़की की वॉर्डरोब का सबसे फेमिनिन गारमेंट माना जाता है। फैशन इंडस्ट्री में आए बदलावों के बाद से कई स्टाइल, लेंथ और तरह- तरह की स्कर्ट बाजार में छा गईं हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हर मौके पर पहनने के लिए एक अलग स्कर्ट है। तो आईए जानते हैं स्कर्ट (Skirts) पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान रखना चाहिए।

पेंसिल स्कर्ट (Skirts)


ये स्कर्ट (Skirts) आपको काफी ट्रेंडी और ग्लैमरस लुक देती है। अगर आप ऑफिस में इसे कैरी कर रही हैं, तो इसे शर्ट के साथ टक-इन करके पहनें। फॉर्मल मीटिंग में ब्लेज़र के साथ लेयर करें। वहीं, किसी पार्टी के लिए इसे आप क्रॉप टॉप के साथ कैरी करें।

मिनी स्कर्ट (Skirts)


मिनी स्कर्ट (Skirts) पहनने का मतलब है टोन्ड पैरों को फ्लॉन्ट करना। मिनी स्कर्ट के साथ बॉक्सी या फिर सामान्य टॉप पहनें। हॉल्कर या फिर टैंक टॉप को अलविदा कह दें। मिनी स्कर्ट पहनने के दौरान इस बात का ध्यान रहे कि आपके पैर वैकस्ड हो। वरना आपकी सारी मेहनत और लुक पानी में बह जाएगा।

tips for wearing skirt,skirt fashion,skirt fashion tips,fashion tips,fashion trends ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, स्कर्ट फैशन

लॉन्ग स्कर्ट (Skirts)

आमतौर पर महिलाएं सोचती हैं कि केवल लंबी हाइट की स्त्रियों पर ही लॉन्ग स्कर्ट (Skirts) जंचती है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। छोटी या मध्यम हाइट की महिलाएं भी इसे बेहद आसानी से पहनकर अपनी पर्सनालिटी को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बस इसे पहनने का तरीका सही होना चाहिए। अगर आपकी हाइट छोटी है तो आप ऐसी स्कर्ट का चयन कीजिए जो आपके टखने से कुछ इंच ऊपर या नीचे हो। आप स्कर्ट के साथ हील्स भी पहन सकती हैं, इससे आप देखने में लंबी लगेंगी। tips for wearing skirt,skirt fashion,skirt fashion tips,fashion tips,fashion trends ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, स्कर्ट फैशन

स्केटर स्कर्ट (Skirts) 

स्केटर स्कर्ट फ्लैटरिंग लुक देने में कामयाब है। हिंदी फिल्मों में इस तरह की स्कर्ट पहने कई हीरोइनों को दिखाया गया है। स्केटर स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कमाल का दिखता है और सेक्सी लुक भी देता है। अगर लेयर्ड लुक चाहिए तो स्लीक कार्डिगन या श्रग पहना जा सकता है। अगर आप ऑफिस वियर के तौर पर स्केटर स्कर्ट पहनना चाहती हैं तो इसके साथ प्लेन टी शर्ट और ऊपर से पेस्टल कलर का ब्लेजर पहनें। साथ में स्लीक एक्सेसरी पहनकर चिक लुक पाया जा सकता है। पार्टी में जाने के लिए स्केटर स्कर्ट के साथ ग्लैमरस टॉप या लेदर जैकेट पहनें। सुपर हिप लुक के लिए स्केटर स्कर्ट के साथ घुटनों तक वाले मोजे और स्टेटमेंट गोल्ड चेन नेकलेस पहनें। 16 Ways To Wear A Skater Skirt This Winter

मैक्सी स्टाइल वाली मेटेलिक स्कर्ट (Skirts)

मेटेलिक स्कर्ट में ग्रे रंग बेहद पसंद किया जाता है और यदि आप इसके साथ काले रंग का टॉप या शर्ट पहन लेती हैं तो आपकी खूबसूरती और निखर जाएगी। काला रंग पहनने से परहेज नहीं करें, क्योंकि गर्मी हो या सर्दी, काले रंग के कपडे़ हमेशा चलन में रहते हैं। टखने तक लंबी मेटेलिक प्लेटेड स्कर्ट, मैक्सी स्टाइल ड्रेस की तरह ही खूब पसंद की जा रही है। पार्टी आदि में जाने के लिए यह स्कर्ट बिल्कुल मुफीद है। tips for wearing skirt,skirt fashion,skirt fashion tips,fashion tips,fashion trends ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, स्कर्ट फैशन

पार्टी में जाने के लिए इस स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पहनें। काले रंग की लंबी स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप की जुगलबंदी और भी अच्छी लगेगी। साथ ही मेकअप में आप सिर्फ आंखों को ही उभारें। एक्सेसरीज में क्लच और हील वाले फुटवियर पहनें। कपड़े की लिनिंग-जब कभी आप ब्रांडेड कपड़े लेते हैं तो उसकी लिनिंग बहुत अच्छी होती है यानि कपड़े के अंदर लगाया गया कपड़ा अच्छी क्वालिटी का होता है। जैसे कोट में लगाया गया अंदर का कपड़ा, जींस की जेब का कपड़ा आदि। ब्रांडेड कपड़ों में ये अच्छी क्वालिटी का होता है और उसमें ही टैग लगा होता है साथ ही इसकी सिलाई बहुत ही फाइन और मजबूत होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…