24 घण्टे ऑनलाइन

आवारा कुत्तों के कत्लेआम का खुलासा, 18 हजार में तय हुई मौत

तेलंगाना के एक गांव में कथित तौर पर करीब 100 आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को जहरीला इंजेक्शन देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट ने दावा किया है कि पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने दावा किया है…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read
आवारा कुत्तों के कत्लेआम का खुलासा, 18 हजार में तय हुई मौत

तेलंगाना के एक गांव में कथित तौर पर करीब 100 आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को जहरीला इंजेक्शन देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट ने दावा किया है कि  पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि नागरकुर्नूल जिले में कथित तौर पर लगभग 100 आवारा कुत्तों को मार दिया गया, जिससे दिसंबर 2025 से राज्य में मरने वालों की संख्या 1,200 हो गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने 28 जनवरी को बताया कि कुत्तों (Stray Dogs) को मारने की इस ताज़ा घटना के सिलसिले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसमें एक गांव के पंचायत अध्यक्ष (सरपंच) का बेटा भी शामिल है। एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट एम प्रीति ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि 10 दिन पहले थिम्मैपल्ली गांव में 18,000 रुपये देकर कुत्ते मारने वालों को हायर करके ज़हरीले इंजेक्शन देकर लगभग 100 आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को मार दिया गया और उनके शवों को गांव से दो किलोमीटर दूर दफना दिया गया।

शिकायतकर्ता, जो स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया (NGO) में एनिमल क्रुएल्टी प्रिवेंशन असिस्टेंट के तौर पर काम करती है, उन्होंने इस भयानक काम के लिए गांव के ‘सरपंच’ और ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाया।

चरकोंडा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, सरपंच के बेटे के खिलाफ हत्याओं में कथित संलिप्तता के लिए, साथ ही पंचायत सचिव और एक ग्रामीण के खिलाफ BNS और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 12 कुत्तों (Stray Dogs) के शव मिले हैं और आगे की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…