24 घण्टे ऑनलाइन

सोने से पहले ये काम करना बालों के लिए होता है खतरनाक

बालों (Hair) की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण हेयर फॉल, हेयर ड्राय और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं। साथ ही दिनभर में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका बालों पर बुरा असर पड़ने लगता है। हम लड़कियों को अपने…

24GhanteOnline
February 10, 2026
3 min read

बालों (Hair) की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण हेयर फॉल, हेयर ड्राय और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं। साथ ही दिनभर में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका बालों पर बुरा असर पड़ने लगता है। हम लड़कियों को अपने बालों से काफी प्यार होता है।

लेकिन बालों (Hair) को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप शैम्पू करने के बाद अपने बालों (Hair) को कैसे सही तरीके से सुखा सकती हैं। लंबे और मजबूत बाल सभी लड़कियों की पहली पसंद होती है लेकिन गलत खान-पान और कैमिकल युक्त शैम्पू की वजह से बालों को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा अनजाने में की गई कुछ गलतियों की वजह से भी बालों पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानिए ऐसी ही कुछ गलतियां जिनकी वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं। आज हम आपको बता रहे है आपकी ऐसी आदतों के बारे में जो आपके बालों को पहुंचाती है।

* ऑयल लगाकर सोना : रातभर ऑयल लगाकर सोने से बालों (Hair) के टूटने और डस्ट लगने की प्रॉब्लम होने लगती है। इसलिए नहाने के एक घंटे पहले ही बालों में ऑयल लगाना चाहिए।

* सही कंघे का इस्तेमाल करें : गीले बाल काफी नाजुक होते हैं और गीले बालों में कंघा करने से बाल काफी टुटने लगते हैं। अगर आप गीले बालों में कंघा कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने बालों को नुकसान पहुंचा रही हैं, इससे बचने के लिए आप एक पतले और लचीले दातों वाली कंघी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

* बदबू : कुछ महिलाएं बालों को धोने के बाद उन्हें ठीक से सूखने भी नहीं देती और उन्हें बांध लेती है। इससे बालों को हवा नहीं लगती जिससे उनमें से बदबू आने लगती है।

* रोज शैम्पू करना : काम-काज वाली महिलाओं के बाल हर रोज गंदे हो जाते हैं और वे रोजाना शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से बालों में मौजूद नैचुरल तेल निकल जाता है जिससे बाल रूखे-सूखे और बेजान हो जाते हैं।

* हेयर ड्रायर : बालों को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना भी नुकसानदेह होता है। इससे बालों को हीट मिलती है जिसकी वजह से वे बेजान हो जाते हैं।

* माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें 
: जिस तौलिए का इस्तेमाल हम अपने शरीर को सुखाने के लिए करते हैं, उन्हीं का इस्तेमाल बालों के लिए करना सही नहीं होता। इसकी जगह आप बालों को सुखाने के लिए माइक्रोफाइबर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सामान्य तौलिए से काफी अलग होते हैं और हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

* गीले बालों को बांधना : जब हमारे बाल गीले होते हैं तो इनमें और इनकी जड़ों में नमी होती है। अगर इन्हें तुरंत बांधते हैं तो ये टूटने लगते है और डैंड्रफ की भी प्रॉब्लम होने लगती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…