गुलमर्ग-सोनमर्ग में बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे
कश्मीर में बर्फबारी (Snowfall) से घाटी में घूमने पहुंचे लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक ये गिरावट 10 डिग्री तक दर्ज की गई है। खास बात…
कश्मीर में बर्फबारी (Snowfall) से घाटी में घूमने पहुंचे लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक ये गिरावट 10 डिग्री तक दर्ज की गई है। खास बात ये है कि बर्फबारी घाटी के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स पर हो रही है। यानी जहां लोगों का जमावड़ा था उन इलाकों में भी खूब बर्फ गिरी है।
मंगलवार को कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) हुई। साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश की फुहारों ने मौसम में ठंडक घोल दिया। घाटी के मौसम में हुए इस बदलाव के कारण दिन में तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, अरु घाटी, चंदनवाड़ी और कोकेरनाग में बर्फबारी हुई है।
यही नहीं, घाटी में शोपियां जिले के मुगल रोड पर मौजूद पीर की गली और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजिला दर्रे में भी बर्फ की ताजा चादर देखी गई। इस वजह से कई सड़कों को बंद करना पड़ा।
अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप, गुलमर्ग के अफ़रवत और गुरेज घाटी के राजदान दर्रे सहित जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भी मंगलवार को बर्फबारी (Snowfall) हुई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
