खाने में लगाएं पंजाबी तड़का, इस तरह से बनाएं दाल मखनी
हर भारतीय घर में दाल का बड़ा महत्व हैं जिसे आमतौर पर बनाया ही जाता हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि जब भी कभी होटल या रेस्तरां जाते हैं तो भी दाल का आर्डर जरूर करते हैं क्योंकि इसका स्वाद लाजवाब होता हैं। अगर आप घर पर ही…
हर भारतीय घर में दाल का बड़ा महत्व हैं जिसे आमतौर पर बनाया ही जाता हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि जब भी कभी होटल या रेस्तरां जाते हैं तो भी दाल का आर्डर जरूर करते हैं क्योंकि इसका स्वाद लाजवाब होता हैं। अगर आप घर पर ही होटल जैसी दाल बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए पंजाबी दाल मखनी (Punjabi Dal Makhani) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप नान या चावल के साथ खा सकते हैं।
तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में-
पंजाबी दाल मखनी (Punjabi Dal Makhani) बनाने की
- 1 कप रात भर भीगा हुआ उड़द दाल
- 1 कप रात भर भीगा हुआ लाल राजमा
- 1 कप क्यूब में कटे प्याज
- 1 कप प्यूरी टमाटर
- 1/4 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 छोटी चम्मच लहसून का पेस्ट
- 1 छोटी चम्मच जीरे के बीज
- 1 बड़ी चम्मच सरसों का तेल
- 1 बड़ी चम्मच सूरजमुखी का तेल
- जरूरत के अनुसार नमक
- 3 हरी मिर्च
- 1 बड़ी चम्मच फ्रेश क्रीम गार्निशिंग के लिए
पंजाबी दाल मखनी (Punjabi Dal Makhani) बनाने की विधि
- सबसे पहले कुकर गर्म करें और उसमें काली साबुत उड़द दाल, राजमा डालकर पानी डालें और उबलने दें। एक बार जब पानी उबलना शुरू हो जाए तो इसमें नमक, हल्दी और सरसों का तेल मिला दें। दाल को धीमी आंच पर 7-8 सीटी आने तक पकाएं।
- इसके बाद एक अलग पैन में तेल डालें और इसे गर्म होने दें। गर्म तेल में पिसा हुआ लहसुन, अदरक का पेस्ट डालें और इसे 20-30 सेकंड तक भूनें। अब कड़ाही में सूखा प्याज डालें और इसे सॉटे करें। इसमें जीरा मिलाएं और तब तक भूनें जब तक प्याज सुनहरा भूरा न हो जाए।
- इसके बाद भुनी हुई सामग्री में टमाटर प्यूरी डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं। अब हरी मिर्च, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें और 2 मिनट तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए। जब मसाला तैयार हो जाए तो गैस को बंद कर दें।
- दाल में 7-8 सीटी आ जाने के बाद कुकर का ढक्कन हटा दें और पके हुए मसालों में दाल को डाल दें। यदि आप पसंद करते हों तो दाल में मक्खन को मिला दें। इससे दाल में अधिक स्वाद आ जाता है।
- अब आपकी स्वादिष्ट होटल स्टाइल दाल मखनी (Punjabi Dal Makhani) तैयार है। ऊपर से थोड़ा-सा क्रीम और मक्खन डालकर सजाएं और इसे गर्मा गर्म रोटी, चपाती या पराठे के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
