24 घण्टे ऑनलाइन

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ बिताना है रोमांटिक पल, तो बनाएं प्लान

बहुत दिन हो गए पार्टनर (Partner) के साथ कहीं घूमे नहीं हैं? अकेले पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक ( romantic time) जगह पर टाइम बिताना चाहते हैं या फिर कई दिनों से पार्टनर के साथ छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, जेब साथ नहीं दे…

24GhanteOnline
February 7, 2026
2 min read

बहुत दिन हो गए पार्टनर (Partner) के साथ कहीं घूमे नहीं हैं? अकेले पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक ( romantic time) जगह पर टाइम बिताना चाहते हैं या फिर कई दिनों से पार्टनर के साथ छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, जेब साथ नहीं दे रही है। बजट की परेशानी है तो कोई बात नहीं, कहीं बाहर जाने की बजाय भारत में ही बहुत खूबसूरत जगह हैं, जो कपल्स के लिए एक यादगार टाइम बिताने के लिए बहुत अच्छी हैं और आपके बजट में भी आ जाएंगी। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में...

उत्तराखंड एक ऐसी जगह है जहां पर चारों तरफ खूबसूरत वादियां और पहाड़ों की सुंदरता है, यहां पर आप कम बजट में अच्छा टाइम बिता सकते हैं। उत्तराखंड का ऋषिकेश घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। आप चाहें तो ऋषिकेश में बोटिंग और राफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां का प्राकृतिक वातावरण मन को मोह लेता है।

केरल भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां पर नारियल के पेड़ और हरियाली की बात ही अलग है। यहां के ट्री हाउस पार्टनर के साथ टाइम बिताने के लिए एक अच्छी जगह है। केरल में आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा बजट की जरुरत भी नहीं है।

हिमाचल प्रदेश का कसोल एक छोटा सा बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर आबादी भी बहुत कम हैं। यहां पर आपको हर सुविधा मिलेगी। नेटवर्क की भी कोई प्राब्लम नहीं होती है। अगर आप पार्टनरके साथ एक अच्छा टाइम बिताना चाहते हैं तो ये जगह बहुत अच्छी है।

अगर आप मुंबई में रहते हैं तो आप इस मामले में खुशनसीब हैं, क्योंकि मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां पर कई रोमांटिक और खूबसूरत जगहे हैं। वहां जाकर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, लेकिन अगर आप मुंबई में नहीं भी रहते हैं तो आपको बजट की ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होगी। यहां के जुहू बीच पर आप समुद्र की लहरों को देख सकते हैं और पार्टनर के साथ बीच में एक अच्छा टाइम बिता सकते हैं। मुंबई में और भी कई अच्छी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…