स्पॉण्डलाइटिस को नजरंदाज करना हो सकता है खतरनाक
आजकल हर तीसरा व्यक्ति गर्दन के दर्द से परेशान है। आधुनिक जीवनशैली में घरेलू उपकरणों ने कामकाज के तरीके को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इससे अब लोगों में शारीरिक श्रम की आदत छूटती जा रही है। नई पीढ़ी ऑफिस में 8 से 10 घंटे…
आजकल हर तीसरा व्यक्ति गर्दन के दर्द से परेशान है। आधुनिक जीवनशैली में घरेलू उपकरणों ने कामकाज के तरीके को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इससे अब लोगों में शारीरिक श्रम की आदत छूटती जा रही है। नई पीढ़ी ऑफिस में 8 से 10 घंटे तक बैठकर काम करती है।
घर पर भी लोग अपना ज्यादातर समय कंप्यूटर या टीवी के साथ बिताते हैं। इस दौरान उनके बैठने के गलत पोस्चर और एक्सरसाइज की कमी की वजह से लोगों को सर्वाइकल स्पॉण्डलाइटिस (Spondylitis) की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लोगों में अलग-अलग लक्षणों के साथ देखने को मिलती है। आइए जानते हैं ऐसी समस्याओं और उनके उपचार के बारे में।
40 साल की उम्र के बाद लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों से कैल्शियम का क्षरण होने लगता है। शरीर की स्वभाविक प्रक्रिया के तहत क्षतिग्रस्त हड्डियों की मरम्मत के लिए उनके ऊपर नई परत का निर्माण होता है।
बाहर को निकली हुई नई हड्डियों की यह परत कई बार नसों पर दबाव डालती है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। कुछ गंभीर परिस्थितयों में ब्रेन तक सही ढंग से ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती। इसी वजह से स्पॉण्लाइटिस (Spondylitis) के मरीजों को कभी-कभी चक्कर भी आता है। आनुवंशिकता की वजह से भी लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है।
बचाव एवं उपचार
नियमित एक्सरसाइज, स्विमिंग और ब्रिस्क वॉक से गर्दन और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती है। इससे कमजोर पड़ रहे जोड़ों को भी सपोर्ट मिलता है।
आमतौर पर लोग दाहिने हाथ से काम करते हैं। इसलिए लगभग 75 प्रतिशत लोगों के गर्दन के दाहिने हिस्से में जकड़न और दर्द की समस्या होती है। लगातार कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को अक्सर यह समस्या झेलनी पड़ती है। सर्दी के मौसम में यह दर्द बढ़ जाता है। नींद में गर्दन की लिगामेंट में खिंचाव आने से भी यह समस्या हो जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
