24 घण्टे ऑनलाइन

बिना मशीन के करना हैं बालों को स्ट्रेट, आजमाएं ये उपाय

आज के समय में बाल फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। विभिन्न हेयर स्टाइल की मदद से आप अपने लुक को आकर्षक दिखा सकती हैं। हांलाकि ज्यादातार महिलाएं अपने लुक के लिए बालों को स्ट्रेट रखना ही पसंद करती हैं। कुछ महिलाओं…

24GhanteOnline
March 8, 2025
4 min read

आज के समय में बाल फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। विभिन्न हेयर स्टाइल की मदद से आप अपने लुक को आकर्षक दिखा सकती हैं। हांलाकि ज्यादातार महिलाएं अपने लुक के लिए बालों को स्ट्रेट रखना ही पसंद करती हैं। कुछ महिलाओं के बाल कुदरती स्ट्रेट होते हैं, लेकिन जिनके नहीं होते हैं वह पार्लर में हेयर स्ट्रेटनिंग (Straighten Hair) पर हज़ारों रूपए खर्च कर देती हैं या फिर मशीन का इस्तेमाल करती हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जितना हो सकते कुदरती चीज़ों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बिना मशीन के बालों को स्ट्रेट (Straighten Hair) किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ऑयल मसाज ट्रीटमेंट

गुनगुने तेल से मालिश करके भी आप अपने कर्ली बालों को सीधा (Straighten Hair) कर सकती हैं। दरअसल, गर्म तेल बालों के ऐंठन को कम करने में मदद करता है। मसाज के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर स्कैल्प और पूरे बालों पर तेल लगाकर हल्के हाथों से 15-20 मिनट तक मसाज करें। पूरे बालों में कंघी करें। जड़ से नीचे की ओर कंघी कर लेने से बाल सुलझ जाते हैं और शैंपू के दौरान बाल भी कम टूटते हैं। अब गुनगुने पानी में भिगोया हुआ तौलिया बालों पर बांध लें। तौलिए की भाप से तेल बालों की जड़ तक पहुंचेगा। आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। धोने के बाद जब बाल थोड़े गीले हों तभी मोटे दांत वाली कंघी से उसे धीरे-धीरे सुलझा लें।

मिल्क स्प्रे

आप साधारण गाय के दूध या भैंस के दूध से भी बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। आप चाहें तो कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कोकोनट मिल्क एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। यह त्वचा के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। मगर, आपको कोकोनट ऑयल न मिले तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं आप साधार दूध से भी बालों को स्प्रे करते हुए उसे स्ट्रेट कर सकती हैं। आप अगर ऐसा रोज करेंगी तो कुछ ही दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे

कोकोनट मिल्क और कॉर्न स्टार्च जेल

इसे बनाने के लिए एक बाउल में 3 चम्मच कॉर्न स्टार्च लें और इसमें 1 कप कोकोनट मिल्क, 4 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक कि स्मूद पेस्ट न बन जाएं। आपके जेल तैयार है। इसे आजमाने के लिए बालों को धोकर सुखा लें। फिर यह जेल स्कैल्प और पूरे बालों की लंबाई पर लगाएं। इसके बाद बालों को शावर कैप से कवर से ढंक लें और गर्म पानी से भीगे तौलिए को इसके ऊपर लपेटकर एक से डेढ़ घंटे तक रखें। इसके बाद बालों को पहले पानी से धोएं फिर माइल्ड शैंपू और कंडिशनर लगाएं। एक बार इस्तेमाल के बाद ही आपको अपने बालों में फर्क नज़र आ जाएगा।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

एलोवेरा आपको बहुत ही आसानी से बाजारों में मिल जाएगा। आपको इसका जैल बालों में लगाना है। आपको बता दें कि एलोवेरा में बहुत सारे एंजाइम होते हैं इनकी मदद से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है। इतना ही नहीं बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी एलोवेरा जैल बहुत अच्छा विकल्प है। अगर आपको अपने बालों को नैचुरली स्ट्रेट करना है तो आपको अपने बालों में एलोवेरा जैल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलानी होंगी। इस मिश्रण को आप बालों पर लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में 2 बार करेंगी तो कुछ दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

चेहरे को निखारने वाली मुल्तानी मिट्टी बालों को सीधा करने में भी बहुत मददगार है। यह नेचुरल स्ट्रेटनर का काम करता है। साथ ही यह कुदरती क्लींजिंग एजेंट भी है। इस्तेमाल के लिए मुल्तानी मिट्टी में अंडे की सफेदी, एक चम्मच चावल का आटा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण को बालों में ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। और फिर मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सुलझा लें। एक घंटे बाद बालों पर दूध का स्प्रे कर लें। फिर 15 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।

दूध और शहद

इसके लिए आपको ¼ कप दूध और 2 बड़े चम्मच शहद की जरूरत होगी। दूध और शहद को तब तक मिलाएं जब तक ये अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। लगभग 2 घंटे के लिए मिश्रण को लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी और माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोएं। आजमाते ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…