घर पर आसानी से करें बालों को स्ट्रेट, ले इनकी मदद
बालों को स्ट्रेट (Straight Hair) करने के लिए लड़कियां पार्लर में अच्छा खासा पैसा खर्च करती हैं। पार्लर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट से आपके बाल तो स्ट्रेट हो जाते है लेकिन उससे कहीं ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में कई…
बालों को स्ट्रेट (Straight Hair) करने के लिए लड़कियां पार्लर में अच्छा खासा पैसा खर्च करती हैं। पार्लर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट से आपके बाल तो स्ट्रेट हो जाते है लेकिन उससे कहीं ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में कई नेचुरल तरीके भी हैं जिनको आप बालों पर अप्लाई कर सकती हैं। इन नेचुरल तरीकों को अपनाकर आपके बाल तो स्ट्रेट होंगे ही साथ ही बालों में रोनक भी बनी रहेगी। एक्सपर्ट कहते हैं कि किसी भी तरह के केमिकल हीटिंग ट्रीटमेंट से बालों को नुकसान हो सकता है। जैसे ही आप बाहर निकलते हैं, सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आने पर बालों (Hair) में मौजूद केमिकल अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में हम आपको 5 घरेलू हेयर मास्क बता रहे हैं, जिनसे आपके बाल हमेशा के लिए स्ट्रेट और शाइनी बने रहेंगे।
अरंडी और गर्म नारियल तेल का हेयर मास्क (Hair Mask)
अरंडी और नारियल तेल के हॉट ऑयल ट्रीटमेंट को तैयार करने के लिए एक कांच के कटोरे में अरंडी और नारियल का तेल मिलाएं। इसे 10 सेकंड के लिए गर्म करें। अब इसे अपने बालों पर लगाकर स्कैल्प और रूट्स की अच्छी तरह से मालिश करें। इसके बाद अपने सिर को 30 मिनट तक गर्म तौलिए से ढंका रखें। इसके बाद माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को अच्छी तरह धो लें।
नारियल पानी और नींबू का रस
नारियल पानी और नींबू के रस के मिश्रण को तैयार करने के लिए दोनों को रात में मिलाकर रख दें। इसे सुबह बालों पर और जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और ठंडे पानी की मदद से माइल्ड शैंपू से धो लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए सप्ताह में एक बार इस नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अंडे और जैतून के तेल का हेयर मास्क
अंडे और जैतून के तेल से बना हेयर मास्क पूरी तरह से नेचुरल है। हेयर मास्क को बनाने के लिए दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर फेंट मास्क तैयार कर लें। अब इस मास्क को अपने बालों पर अप्लाई कर कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। बालों से उसे हटाने के लिए खासतौर से क्लींजिंग- जेल बेस्ड शैंपू का उपयोग करना होगा।
एलोवेरा हेयर मास्क
बालों को स्ट्रेट करने के लिए एक गर्म किए हुए नारियल या जैतून तेल में एलोवेरा जेल मिला लें। इस तैयार मिश्रण को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें और लगभग 40 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। अब बालों को ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को दोबारा धो लें।
केला और पपीते का हेयर मास्क
केले और पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों अच्छी तरह से लगाने के बाद 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
