24 घण्टे ऑनलाइन

बिना स्ट्रेटनर के करें बाल स्ट्रेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और इस दौरान हर कोई सज संवरकर रहना पसंद करते हैं। बात करें महिलाओं की तो वह त्योहार से पहले ही खूब अच्छे से तैयार होना शुरू कर देती हैं। इस दौरान हेयर स्टाइल कैसा हो इसे लेकर कंफ्यूजन होती है।…

24GhanteOnline
March 14, 2026
2 min read

फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और इस दौरान हर कोई सज संवरकर रहना पसंद करते हैं। बात करें महिलाओं की तो वह त्योहार से पहले ही खूब अच्छे से तैयार होना शुरू कर देती हैं। इस दौरान हेयर स्टाइल कैसा हो इसे लेकर कंफ्यूजन होती है। अगर आपको भी बालों के लेकर हमेशा सवाल रहता है कि कैसा हेयरस्टाइल करें तो आप स्ट्रेट बाल (Hair) कर सकती हैं। इस तरह का हेयर स्टाइल हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।

वहीं महिलाओं को स्ट्रेट बाल (Hair) भी काफी पसंद होते हैं। इसके लिए वो काफी महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। हालांकि, इसकी वजह से डैमेज और हो जाता है। इन केमिकल्स से बालों का स्कैल्प कमजोर हो जाते हैं और हेयर प्रॉब्लम शुरू हो जाती हैं। यहां हम बता रहे हैं बिना स्ट्रेटनर के बाल स्ट्रेट करने का तरीका।

मास्क आएगा काम


अगर आप बालों (Hair) को बिना हीट के स्ट्रेट करना चाहते हैं तो हेयर मास्क लगाएं। इसे बनाने के लिए बासी चावल को अच्छी तरह से मथकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें अंडे का सफेद भाग मिलाएं। अब इसमें जैतून का तेल और कोकोनट ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर बालों को अच्छे से शैंपू करके धो लें और हेयर पैक को लगाएं।

इस तरह करें बिना मशीन के बाल (Hair) स्ट्रेट


आपको अपने बालों से पानी निकालने के लिए बस एक माइक्रोफाइबर तौलिया, चौड़े दांतों वाली कंघी की जरूरत है। इसके लिए अपने बालों को हल्के शैम्पू और कंडीशनर से धोने के बाद अपने बालों को माइक्रोफाइबर तौलिये से पोंछकर सुखा लें। इस दौरान अपने बालों को पोंछें, मोड़ें या कंघी न करे। बालों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए बस तौलिये को नीचे दबाएं। फिर चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों के छोटे-छोटे हिस्से को लें और थोड़ा खींचें। इस तकनीक से अपने बालों की पूरी लंबाई में कंघी करें। आपके बाल सूखने के बाद सीधे दिखने लगेंगे।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल


एलोवेरा बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपके बालों को मुलायम और सिल्की बनाए रखने में मदद मिलती है। यह बालों में लगने के बाद अच्छी तरह से होयर मॉइस्चराइज करता है, जिससे फ्रिजी या वेवी होने का चांस कम हो जाता है। इसके लिए आधा कप गरम तेल और आधा कप एलोवेरा मिला लें फिर इस पैक को अपने बालों में लगाएं। 30-40 मिनट बाद बालों को धोएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…