स्वच्छ महाकुम्भ के नारे को सार्थक कर रहे प्रयागराज के छात्र
प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में कुंभ मेला क्षेत्र में…
प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सेक्टर 18 में स्वच्छता अभियान चलाया। महाकुम्भ समाप्ति के पश्चात भी स्वच्छ महाकुम्भ (Maha Kumbh) के संकल्प को जीवंत बनाए रखने के लिए इस अभियान का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश
अभियान में 100 से अधिक एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैले पॉलिथीन व अन्य कचरे को एकत्रित किया। इसके साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
शिक्षकों ने भी बढ़ाया हाथ, लिया स्वच्छता का संकल्प
अभियान में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।
स्वच्छता से जागरूक होंगे स्कूली बच्चे
प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ स्थानों पर पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा हो गया था, जिसे हटाना पर्यावरण के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करेगा और गंगा तट को स्वच्छ रखने में सहायक होगा।
विद्यार्थियों का संकल्प – स्वच्छता अभियान जारी रहेगा
झूंसी स्थित गंगा तट पर बसे लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे और समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
