24 घण्टे ऑनलाइन

नगर विकास मंत्री के Facebook पेज पर अश्लील वीडियो अपलोड, समर्थकों में मचा हड़कंप

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Sudhivya Kumar Sonu) के फेसबुक एकाउंट से पोर्न वीडियो (Porn Video) या अश्लील वीडियो अपलोड हो गया। गुरुवार को उनके ऑफिशियल पेज से अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए गए। इसके…

24GhanteOnline
March 21, 2025
2 min read

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Sudhivya Kumar Sonu) के फेसबुक एकाउंट से पोर्न वीडियो (Porn Video) या अश्लील वीडियो अपलोड हो गया। गुरुवार को उनके ऑफिशियल पेज से अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए गए। इसके बाद मंत्री जी के संबंधियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया। मंत्री के फेसबुक पेज पर 24 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

दरअसल हेमंत सोरेन के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ( Sudivya Kumar Sonu) के फेसबुक पेज हैकर्स ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके अकाउंट पर अश्लील वीडियो भी डाला। जैसे ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Sudivya Kumar Sonu) और उनकी टीम को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत फेसबुक पेज को रिकवर करने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि उन्हें अपना एडमिन एक्सेस नहीं मिल पाया है। अकाउंट रिकवरी की कोशिश जारी है। इसे लेकर रांची स्थित लालपुर साइबर थाने में लिखित शिकायत की गई है।

मंत्री के फेसबुक पेज का ऑपरेशन संभालने वाले रांची के कोकर निवासी ओमप्रकाश रमण ने शिकायत में कहा है कि इस पेज में सुदिव्य कुमार सोनू और गोपाल विश्वकर्मा को एडमिन का पावर था। अचानक सभी एडमिन का पावर खत्म कर दिया गया. साइबर पुलिस से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। आज पोस्ट हटाने की कोशिश जारी है। इस पर शाम सात बजे तक 130 से ज्यादा लोगों के कमेंट आए हैं। मंत्री के समर्थक तमाम यूजर्स से पोस्ट को नजरअंदाज करने और इस संबंध में फेसबुक को रिपोर्ट करने का अनुरोध कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने दिया शिक्षा विभाग खत्म करने का आदेश, डिपार्टमेंट को बताया ‘बड़ी धोखाधड़ी’


बता दें कि पिछले महीने भी साइबर अपराधियों ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का फोटो इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया था। इसके जरिए आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे गए थे। मामला तब उजागर हुआ जब इस फर्जी फेसबुक अकाउंट में डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम की स्पेलिंग गलत होने पर कुछ लोगों ने पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे कांड


बता दें कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Sudhivya Kumar Sonu) का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी झारखंड के पूर्व डीजीपी आईपीएस नीरज सिन्हा के साथ-साथ कुछ आईएएस अधिकारियों के भी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि किसी मंत्री का सोशल मीडिया पेज हैक कर लिए जाने की यह पहली घटना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, बदले में मांगा ऐसा तोहफा जो बन जाए उनकी जिंदगी आसान

धनबाद में रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने DC, SSP समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया। लेकिन इस मुलाकात की खास बात यह रही कि राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अपने…

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल ने छात्रों की मांगों पर…

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पलामू। झारखंड सरकार की कथित पुलिस कार्रवाई और अभ्यर्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ (Samporna Jharkhand Bandh ) का मंगलवार को पलामू में भी…

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विधानसभा मार्च के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) पर स्याही…