24 घण्टे ऑनलाइन

सुपर एनर्जी ड्रिंक हैं गन्ने का जूस, जानें इसके फायदे

गर्मियों (Summer) की शुरुआत के साथ ही आपको गन्ने के जूस (Sugarcane Juice) की दुकानें देखने को मिल जाती हैं। थकान से भरे दिन में एक गिलास गन्ने का रस मिल जाए तो आपको स्वाद भरी ताजगी मिल जाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है…

24GhanteOnline
June 17, 2026
5 min read

गर्मियों (Summer) की शुरुआत के साथ ही आपको गन्ने के जूस (Sugarcane Juice) की दुकानें देखने को मिल जाती हैं। थकान से भरे दिन में एक गिलास गन्ने का रस मिल जाए तो आपको स्वाद भरी ताजगी मिल जाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है तो गर्मियों में इसे पीने से बॉडी ठंडी रहती है। बाजार में निकलते ही आंखें इस जूस की तलाश करना शुरू कर देती हैं। गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और उन आवश्यक तत्वों से भरपूर होता है जिनकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरीकों से फायदे पहुंचाता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

कैंसर से बचाव

गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय करती है, इस रस में मौजूद यह तत्व हमें कैंसर से बचाते हैं। गन्ने का रस कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक है। प्रोस्टेट और स्तन कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है।

लिवर को डिटॉक्सीफाई करें

गन्ने का जूस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये लिवर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के विषैले तत्वों को बाहर निकालकर उसे इंफेक्शन से बचाते हैं। पीलिया के रोग में गन्ने के जूस को काफी फायदेमंद माना जाता है। पीलिया सीधे लिवर को प्रभावित करता है। जिसमें शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। बिलीरुबिन, लिवर में रेड ब्लड सेल्स के टूटने से बनता है। ऐसे में गन्ने का रस आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

एनर्जी बूस्टर

गन्ने का जूस न केवल आपको निर्जलीकरण की समस्या से बचाता है साथ ही एक अद्भुत एनर्जी बूस्टर भी है। यह आपके शरीर के तापमान को भी कम करने के साथ शीतलन प्रभाव डालता है, साथ ही शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। गन्ने के रस में मौजूद साधारण शर्करा आसानी से शरीर द्वारा अवशोषित हो जाती है जो ग्लूकोज के रूप में आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है। गर्मी के कारण शरीर से गायब ऊर्जा को प्राप्त करने का यह सबसे अच्छा साधन हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बढ़िया ड्रिंक

हालांकि गन्ने के रस (Sugarcane Juice) में शुगर होती है लेकिन सीमित मात्रा में इसके सेवन से डायबिटीज के रोगियों को फायदेमंद हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नैचुरल शुगर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। अध्ययन के अनुसार, गन्ने में विभिन्न पॉलीफेनोल्स होते हैं जो डायबिटीज को बेहतर ढंग से मैनेज करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

गन्ना खाने के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मिल सकते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम शरीर को कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए जब गन्ने के गुण पर शोध किया गया, तो इसके हेपाटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण सामने आए। इसके परिणाम में सामने आया कि गन्ने का अर्क कई तरह के बैक्टीरियल व वायरल संक्रमण से बचाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

सांसों की दुर्गंध से बचाए

दांतों की सड़न की वजह से सांसों में दुर्गन्ध एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान हो सकते हैं। ऐसे मामलों में गन्ने का रस (Sugarcane Juice) एक वरदान हो सकता है। गन्ने में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भरपूर मात्रा में उपस्तिथ हैं जो दांतों की ऊपरी परत को बनाये रखने और दांतो को सड़न से बचाता हैं। ऐसे में यह कैल्शियम और फ़ास्फ़रोस, की कमी के कारण होने वाली सांसों की दुर्गंध को दूर करता है।

ह्रदय रोगों से बचाव

यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है। गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है। इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है।

यूरिन इंफेक्शन की समस्या से बचाव

महिलाओं को अक्सर जल्दी जल्दी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में अगर वे नियमित तौर पर गन्ने का जूस पीएं तो उन्हें काफी फायदा मिल सकता है। गन्ने का रस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और यूटीआई इंफेक्शन का रिस्क घटाता है।

वजन कम करने में सहायक है

गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने के जूस में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। ऐसे में आपको अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है जिससे वजन को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिल सकती है। गन्ने का रस आपके पेट को साफ करने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जो उचित वजन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…