24 घण्टे ऑनलाइन

Devastated—अजित पवार के निधन पर सुप्रिया सुले का भावुक संदेश

बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार, 28 जनवरी को विमान हादसे में एनसीपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार (Deputy CM Ajit Pawar) का ​​निधन हो गया है। अजित पवार को लेकर आ रहा विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read
Devastated—अजित पवार के निधन पर सुप्रिया सुले का भावुक संदेश

बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार, 28 जनवरी को विमान हादसे में एनसीपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार (Deputy CM Ajit Pawar) का ​​निधन हो गया है। अजित पवार को लेकर आ रहा विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। DGCA के मुताबिक, विमान में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार भी नहीं रहे। हादसा सुबह के समय रनवे के नजदीक हुआ।

सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की पहली प्रतिक्रिया


इस हादसे की खबर सुनते ही अजित पवार (Ajit Pawar)  की बहन और एनसीपी से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (NCP Lok Sabha MP Supriya Sule) तुरंत दिल्ली से ही बारामती के लिए रवाना हो गई। उन्होंने मीडिया से तो अब तक कुछ भी नहीं कहा लेकिन एक प्रतिक्रिया सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर अंग्रेजी शब्द डिवास्टेटेड (Devastated) लिखकर अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की।

सुप्रिया सुले (Supriya Sule) शरद पवार (Sharad Pawar) की बेटी हैं और रिश्ते में अजित पवार (Ajit Pawar) की बहन लगती हैं। एनसीपी विभाजन के बाद रिश्तों में दूरी आई थी, लेकिन हाल के महीनों में पारिवारिक संबंध फिर से सामान्य होते दिख रहे थे। इस हादसे की जानकारी मिलते ही अजित पवार के चाचा और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar)  और डिप्टी सीएम व शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे भी बारामती के लिए निकल चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां इलाके को सील कर जांच की तैयारी में जुट गई हैं।

पायलटों की आखिरी बातचीत और फैसलों को समझने के लिए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की समीक्षा की जाएगी, जबकि पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच आधिकारिक बातचीत की भी जांच की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…