24 घण्टे ऑनलाइन

इन टिप्स से होली पर रखें अपनी स्किन और बालों का ध्यान

मस्ती और धमाल से भरा त्यौहार होली (Holi) में ज्यादातर लोग आजकल नेचुरल और हर्बल कलर (Color) का ही इस्तेमाल करते हैं जो त्वचा (skin) और बालों (Hair) के लिए सही रहते हैं। लेकिन अभी भी बाजार में कई रंग ऐसे हैं जो केमिकल…

24GhanteOnline
March 4, 2026
5 min read

मस्ती और धमाल से भरा त्यौहार होली (Holi) में ज्यादातर लोग आजकल नेचुरल और हर्बल कलर (Color) का ही इस्तेमाल करते हैं जो त्वचा (skin) और बालों (Hair) के लिए सही रहते हैं। लेकिन अभी भी बाजार में कई रंग ऐसे हैं जो केमिकल युक्त हैं और आपके बाल और गाल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आपको बेसिक स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बाल और त्वचा का ख्याल अच्छें से रख पाएंगी। तो होली में रंगों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स...

हेयर मास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए पका हुआ केला और शहद का मिश्रण उपयुक्त होगा अथवा एलोवेरा जेल और विटामिन ई के साथ अलसी का जेल मिक्स करें आैर इस मास्क को बालों में लगाएं। इस पैक को एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

बालों पर डीप कंडीशनिंग करें

होली के बाद तुरंत बालों को अच्छे से कंडीशनिंग करें, लेकिन अगर उस दिन समय की कमी है तो दूसरे दिन भी आप ये कर सकते हैं। ये रंगों से बालों को डैमेज होने से बचाता है। दो बड़े चम्मच शहद और एक बड़े चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं और करीब एक घंटे तक रहने दें। इसे माइल्ड शैंपू और एक अच्छे कंडीशनर से धो लें। इस घरेलू कंडीशनिंग से आप अपने बालों को ज्यादा खूबसूरत पाएंगे।

किचन इन्ग्रीडियेंट का इस्तेमाल

चने का आटा, शहद और दूध को मिक्स करके स्क्रब बना लें और इसे फेस और बॉडी पर स्क्रब करें। ये बॉडी से कलर हटाने में आपकी मदद करेगा। साथ ही स्किन को चमकदार और मुलायम भी बनाता है। एक्स्ट्रा पोषण के लिए मॉइस्चराइजिंग के पहले फ्रेश एलोवेरा जेल बॉडी पर लगाएं।

होली खेलने के 20 मिनट पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं

होली खेलने से 20 मिनट पहले त्वचा पर 20 SPF सनस्क्रीन लगाएं। यदि आपकी त्वचा पर फोडे़, फुन्सियां आदि है तो 20 SPF से ज्यादा सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। ज्यादातर सनस्क्रीन में माइस्चराईजर ही विद्यमान होता है। यदि आपकी त्वचा अत्याधिक शुष्क हैं तो पहले सनस्क्रीन और बाद में माइस्चराईजर लगाएं। अपनी बाजू और सभी खुले अंगों पर माईस्चराइजर लोशन या क्रीम लगाएं।

होली के बाद ना करें ब्लीचिंग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल

ज्यातर लेडीज सोचती हैं कि होली के बाद स्किन और बालों के ट्रीटमेंट के लिए पार्लर जाएंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल गलत है। होली के दस दिन पहले से ही लेडीज को अपने स्किन और बालों की केयर करनी चाहिए, ताकि नमी बरकरार रहे। जब आप होली के बाद पार्लर जाते हैं, तो ब्लीचिंग प्रॉडक्ट कतई यूज न करें, क्योंकि यह स्किन के लिए हार्ड होता है। होली वाला मौसम काफी ड्राई होता है। इसलिए पानी खूब पिएं और जमकर फल खाएं।

आइलिंग और मॉइस्चराइजर

कलर के साइड इफेक्ट से अपनी स्किन को बचाने का सबसे आसान तरीका है कि आप रंग खेलने से पहले बॉडी पर ऑइलिंग करें। इसके बाद मॉइस्चराइजर का यूज करें। ये थोड़ा चिपचिपा जरूर होगा, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगा। होली खेलने से पहले नहाएं जरूर और नहाने के बाद आइलिंग करना न भूलें।

फुलस्लीव कपड़ें पहनें

रंगों से खुद को ज्यादा से ज्यादा बचा कर रखने का सबसे बेहतर तरीका है फुलकवर्ड कपड़े पहनना। इसलिए फुल जींस और फुलस्लीव टीशर्ट पहनें। लंबे बालों वाली लड़कियों को बाल बांधकर रखना चाहिए। साथ ही छोटे बालों वाली लड़कियों और लड़कों को कैप पहन कर रहना चाहिए।

शैंपू और ऑइलिंग करें

होली के एक दिन पहले ही शाम को या होली खेलने के तुरंत पहले अपने बालों में आइलिंग जरूर करें। बहुत से लोग ये मानते हैं कि बालों को गंदा होना ही है, तो इसे शैंपू करने से क्या फायदा। लेकिन बालों में पहले से पड़ी गंदगी कलर के साथ मिलकर आपके बालों को और भी डैमेज कर सकती है। इसलिए पहले बालों को अच्छे से धो लें। इनमें कंडीशनिंग करें फिर सुखाने के बाद इसमें नारियल का तेल या ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करें। ये कलर को आपके स्कैल्प (बालों के जड़) तक पहुंचने से रोकता है।

ऐसे करें बालों की देखभाल

होली खेलने से पहले सिर में बालों पर हेयर सीरम या कंडीशनर का उपयोग करें। इससे बालों को गुलाल के रंगों की वजह से पहुंचने वाले सुखेपन से सुरक्षा मिलेगी तथा सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाव मिलेगा। आजकल बाजार में सनस्क्रीन सहित हेयर क्रीम आसानी से उपलब्ध हो जाती है। थोड़ी से हेयर क्रीम लेकर उसे दोनों हथेलियों पर फैलाकर बालों की हल्की-हल्की मालिश करें। इसके लिए आप शुद्ध नारियल तेल की बालों पर मालिश भी कर सकते हैं। इससे भी रसायनिक रंगों से बालों को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है।

नेलपेंट का डबलकोट लगाएं

होली के रंग सबसे ज्यादा हमारे नाखूनों को प्रभावित करते हैं। क्योंकि ये जल्दी छूटने का नाम ही नहीं लेता है और काफी दिनों तक हमारे नाखूनों को बदसूरत बनाए रखता है। इससे बचने के लिए किसी स्ट्रॉङ्ग नेलपेंट का डबलकोट अपने हाथों और पैरों के नाखूनों पर लगाएं। होली के बाद जब आप थिनर से अपना नेलपेंट हटायेंगे, तो आपके नाखून पहले जैसे ही खूबसूरत और बेदाग नजर आयेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…