24 घण्टे ऑनलाइन

मेकअप करने का नहीं है टाइम, तो इन टिप्स की मदद से दिखें खूबसूरत

अगर आप वर्किंग हैं तो घर के काम एवं ऑफिस के काम से वक्त निकालकर खुद पर ध्यान देना और भी कठिन होता है। ऐसे में कई बार आपके दिल से यह आवाज आती होगी कि काश कुछ ऐसा होता, जिससे बस मैं पल भर में ही खूबसूरत दिखने लगती। ऑफिस…

24GhanteOnline
August 10, 2025
3 min read

अगर आप वर्किंग हैं तो घर के काम एवं ऑफिस के काम से वक्त निकालकर खुद पर ध्यान देना और भी कठिन होता है। ऐसे में कई बार आपके दिल से यह आवाज आती होगी कि काश कुछ ऐसा होता, जिससे बस मैं पल भर में ही खूबसूरत दिखने लगती। ऑफिस और घर के बीच की भागम-भाग में हम एक अच्छेा रूटीन को फॉलो करने और परफेक्टस लुक को पाने के लिए एक्ट्रा कोशिश करने में असमर्थ रहते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंककि इस आर्टिकल के माध्यटम से हम आपके लिए ऐसे टिप्स। लेकर आए हैं जनकी मदद से आप सुबह की जल्दी में तुरंत आकर्षक और खूबसूरत दिख सकती हैं।

चेहरे पर शाइन मिनटों में

अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा कुछ ही मिनटों में दमकने लगे तो इसके लिए आप होममेड पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। पैक बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में आध चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच केयोलिन पाउडर, आध चम्मच मिल्क पाउडर मिलायें और गुलाब जल या खीरे का जूस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को फ्रीज में रखें। जब भी पैक लगाना हो इसे पूरे चेहरे पर लगाएं, कुछ मिनट बाद साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।

कपड़े

आकर्षक दिखने के लिए आप जिस तरह से खुद के लिए कपड़ों को स्टाइल करती हैं, उससे बहुत फर्क पड़ता है। स्ट्रक्चर्ड लुक पाने के लिए अपनी टी-शर्ट या टॉप को पैंट या जींस के अंदर टक करें। थोड़ा और स्मातर्ट दिखने के लिए अपनी पैंट के निचले हिस्से को दो बार बड़े करीने से मोड़ें। कपड़े पहनने से पहले उन्हें प्रेस करें। ये छोटे-छोटे बदलाव तुरंत ही किसी के लुक में बदलाव ला सकते हैं।

हेल्दी डाइट का सेवन

अगर आप अपने डाइट में पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार को शामिल करें तो इससे आपकी त्वचा और बाल हेल्दी रहेंगे और खूबसूरत दिखेंगे। इसके लिए आप डाइट में भरपूर प्रोटीन, एंटीऑक्सीसडेंट, विटामिन और मिनरल्सा से भरे फूड को शामिल करें।

मिनटों में हाथ दिखें सूंदर

हाथों को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए पके केले को मैश करके हाथों पर अच्छे से मलें फिर पानी से धे लें। अब जरा सा मॉइश्चराइजर हथेलियों पर लीजिए और दोनों हाथों को आपस में से मलिये। आपके हाथ कुछ ही मिनटों में सुदंर और मुलायम हो जायेंगे।

ज्वेलरी

छोटे ट्रिंकेट पहनना आपको अद्भुत दिखा सकता है। इसके लिए कान के छोटे स्टड और पतला नेकलेस पहनें। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो हूप ईयररिंग्स या नोज पिन पहनें। यह आपके लुक को तुरंत आकर्षक बना देगा।

खूब पिएं पानी

अगर आप खूब पानी पिएंगे तो शरीर का हर सिस्ट म बेहतर काम करेगा और टॉक्सिन चीजें आसानी से बाहर हो पाएंगी। इस तरह पिंपल्सह, एक्नेक आदि नहीं होंगे और ड्राइनेस की समस्या भी नहीं होगी। पूरे दिन में कम से कम आठ या उससे अधिक गिलास पानी पिएं

नाखून दिखेंगे सुंदर मिनटों में

नाखून सुंदर दिखें इसके लिए क्युटिकल पुशर की सहायता से हाथ एवं पैरों के नाखूनों के क्युटिकलस को पुश करना चाहिए फिर नेलपेंट लगाना चाहिए इससे नाखून लंबे दिखेंगे। समय की बचत के लिए आप क्विक ड्राई नेलपेंट लगा सकती हैं। इसका सिंगल कोट भी काफी होता है।

एक्सेंसरीज

ज्वेलरी के अलावा, अच्छी तरह से एक्सेसरीज करना भी जरूरी है। आकर्षक लुक देने के लिए अपनी कलाई पर एक पतली बैंड घड़ी जोड़ें। अपने बालों को थोड़ा ऊपर करें और इसे होल्डज करने के लिए एक पतले दुपट्टे का इस्तेलमाल करें। इन छोटी-छोटी बातों से ऐसा लगेगा कि आपने तैयार होने में घंटों बिताए, जबकि वास्तव में आपको सिर्फ 2 मिनट लगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…