24 घण्टे ऑनलाइन

बालों का रखें खास ख्याल, ऐसे करें इनकी सुरक्षा

गर्मियां (Summer) शुरू होते ही जिस तरह त्वचा से जुड़ी परेशानियां सामने आती हैं उसी तरह बालों (Hair) को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के दिनों में अमूमन आपके बाल धूप, प्रदूषण, गंदगी, गलत खानपान और गलत…

24GhanteOnline
September 8, 2026
4 min read
बालों का रखें खास ख्याल, ऐसे करें इनकी सुरक्षा

गर्मियां (Summer) शुरू होते ही जिस तरह त्वचा से जुड़ी परेशानियां सामने आती हैं उसी तरह बालों (Hair)  को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के दिनों में अमूमन आपके बाल धूप, प्रदूषण, गंदगी, गलत खानपान और गलत दिनचर्या के कारण रूखे और बेजान हो जाते हैं। अगर इन्हें कुछ दिनों के लिए छोड़ दें तो आपकी स्कैल्प ऑयली और ग्रीसी हो जाती है, जो कि कई बार खुजली का कारण भी बनती है।

इस दौरान इन्हें इन्हें आकर्षक और खूबसूरत बनाएं रखना सबसे बड़ा टास्क होता है। ऐसे में आपके बालों (Hair)  को सही देख-रेख की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको गर्मियों में बालों की सुरक्षा करने और इन्हें सॉफ्ट और सिल्की बनाने के टिप्स देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

बालों (Hair) को धोने से पहले तेल लगाएं

गर्मियों के मौसम में आपके बाल बेजान हो सकते हैं। उनको हाइड्रे़ट रखने के लिए आप अपने बालों में नारियल का तेल लगा सकते हैं। इस तेल को आप बाल धोने से 1 घंटा पहले लगाएं या बेहतर परिणाम के लिए रात भर के लिए लगाएं और सुबह नहाते समय हेयर वॉश कर लें। ये आपके हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी बनाता है, जिससे आपके बाल मजबूत और घने बनते हैं।

हेल्दी बालों (Hair) का सीक्रेट है कोकोनट ऑयल

नारियल के तेल का इस्तेमाल स्किन में मॉइश्चर बढ़ाने से लेकर बालों को हेल्दी बनाने तक, किसी न किसी रूप में लगभग सभी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। नारियल तेल की तासीर ठंडी होने के चलते ये बालों को गर्मी से बचाकर रखता है। साथ ही इससे बाल झड़ने, डैंड्रफ और ड्रायनेस की समस्या भी दूर होती है।

क्लीन-अप

गर्मियों के दौरान बाल अत्यधिक पसीना आने के कारण ऑयली और जल्द ही गंदे हो जाते हैं। इसलिए बालों और स्कैल्प को साफ रखना जरूरी है। बालों को धोने के लिए ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें जो कि बालों के सिरों को प्रोटेक्ट करे और स्कैल्प पर जेंटल हो। ध्यान रखें कि बालों को इतना भी ना धोएं कि ये ड्राय हो जाएं।


अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें

गर्मियां हो या कोई भी मौसम हो, बालों के लिए हमेशा अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो केमिकल और सल्फेट फ्री हो। इससे आपके बालों में रूखापन कम होगा और आपके बाल हाइड्रेट रहेंगे। अक्सर केमिकल वाले शैंपू आपके स्कैल्प को ड्राई कर देते हैं, इसलिए कोशिश करें कि आप बालों के लिए नैचुरल या ऑर्गेनिक प्रोड्क्टस का इस्तेमाल करें।

सन ब्लॉक क्रीम

बालों को ढकने के बाद फोरहेड के आस पास जो हिस्सा बच जाता है। उस पर आप सन ब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिस तरह हम अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए सन ब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ठीक उसी प्रकार आप अपने बालों पर भी सन ब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है। यह थोड़ा अजीब जरूर है। पर, बालों के लिए बहुत इफेक्टिव है।

बाहर जाते समय बालों (Hair) को कवर करें

गर्मियों के मौसम में आपके बाल धूप से डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को स्टॉल, कैप या रूमाल से कवर करें। आप सूती का स्टॉल लें क्योंकि ये आपके बालों को ठंडक देगा और धूप से भी बचाएगा। आप इससे अपने चेहरे को भी ढक सकते हैं। आप बालों को धूप से बचाने के लिए यूवी फिल्टर स्प्रे, जेल या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल धूप में जलने से बचेंगे। आप एक फैशनेबल हैट भी ट्राय कर सकती हैं जिससे ना केवल आप थोड़ा ज्यादा सुंदर दिखेंगी बल्कि यह आपको बहुत जरूरी सन प्रोटेक्शन भी देगी।

बालों (Hair) को हर 3 महीने में ट्रिम करवाएं

बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने बाल हर 3 महीने में ट्रिम करवाने चाहिए। इससे आपके स्प्लिट एंड्स (दोमुंहे बाल) खत्म हो जाएंगे और बाल जानदार दिखेंगे। वैसे भी गर्मियों में सर्दियों की अपेक्षा बाल ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। रेगुलर ट्रिमिंग कराने से बाल हेल्दी रहते हैं और बालों का वॉल्यूम बढ़ जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…