24 घण्टे ऑनलाइन

मानसून में रखें बालों का खास ख्याल, ये टिप्स करेंगी आपकी मदद

मानसून (Monsoon) में बालों (Hair) के टूटने-झड़ने और चिपचिपे होने की दिक्कत बढ़ जाती है। मानसून में बाल फ्रीजी नजर आने लगते हैं। इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। बालों की ग्रोथ कम होने, बालों के कमजोर व बेजान होने के…

24GhanteOnline
August 19, 2026
4 min read
मानसून में रखें बालों का खास ख्याल, ये टिप्स करेंगी आपकी मदद

मानसून (Monsoon) में बालों (Hair)  के टूटने-झड़ने और चिपचिपे होने की दिक्कत बढ़ जाती है। मानसून में बाल फ्रीजी नजर आने लगते हैं। इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। बालों की ग्रोथ कम होने, बालों के कमजोर व बेजान होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लंबे और शाइनी बालों के लिए सही हेयर केयर बहुत जरूरी है। हर महिला लंबे, घने और मुलायम बालों की चाहत रखती है। लेकिन मौसम बदलने पर हम लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर मानूसन में बाल अधिक रूखे और बेजान हो जाते हैं। कई लोगों को डैंड्रफ, स्कैल्प इन्फेक्शन से भी परेशान होना पड़ता है। इसलिए मानसून में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेयर केयर टिप्स (Hair Care Tips) , जो आपके बालों को इस मानसून में टूटने और झड़ने से बचाएंगे...

केला और नारियल तेल

यह मास्क मानसून में आपके बालों (Hair) को फ्रिजी होने से बचाएगा। इस पैक से आपके बाल चमकदार और मजबूत होंगे। इस हेयर पैक को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में केले मैश कर लें, इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इस हेयर पैक को स्कैल्प पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें। आप इस पैक का उपयोग मानसून के दौरान नियमित रूप से कर सकते हैं।

हेयर ऑयलिंग (Hair Oiling) 

हेयर ऑयलिंग का सही तरीका अपनाने से बारिश के मौसम में बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। किसी भी अच्छे हेयर ऑयल को ल्यूक वार्म कर अच्छे से स्कैल्प कर अप्लाई करना चाहिए। ऑयल को ओवर नाइट या कम से कम दो से तीन घंटे लगा रहने दें फिर वॉश कर लें। ध्यान रखने वाली बात ये है कि हेयर ऑयल बार बार चेंज न करें और ऑयलिंग के बाद उसके ऊपर कुछ और अप्लाई ना करें। हर बार शैंपू करने के पहले हेयर ऑयलिंग जरूर करें।

बालों (Hair)  पर सीरम जरूर लगाएं

मानसून में बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं, तो सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। सीरम बालों को मुलायम और कोमल बनाता है। आप गुलाब जल सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर मार्केट में मिलने वाले सीरम भी यूज कर सकते हैं। सीरम लगाने से बालों पर चमक आती है। बाल खूबसूरत और चमकदार भी नजर आते हैं।

सही कंघी का इस्तेमाल

मानसून में बाल बारिश की वजह से अकसर गीले हो जाते हैं। इससे बाल रूखे, बेजान और उलझने लगते हैं। ऐसे में बालों को सुलझाने के लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल जल्दी टूटेंगे नहीं और सुरक्षित रहेंगे। लेकिन कभी भी गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। हमेशा बाल सूखने के बाद ही कंघी करें।

गीले बालों को तुरंत धोएं

घर आते वक्त अगर बारिश में बाल गीले हो जाएं, तो उन्हें तौलिए से सुखाने की बजाए हेयर वॉश करें। बारिश में भीगे होने के कारण आपके बाल बेहद नाजुक हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉल की परेशानी बढ़ जाती है। इसके बजाय, एक माइल्ड शैंपू से बालों को धोना सही माना जाता है। फिर बालों को हवा में सुखाने के बाद ही झाड़ें।

एलोवेरा जेल और नींबू का मास्क

एलोवेरा में मौजूद हाइड्रेटिंग गुण बालों में नमी और चमक बढ़ाते हैं। जबकि नींबू में मौजूद गंदगी को साफ करता है। इस पैक के इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और टी ट्री एसेंशियन ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें। इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…