24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी रसोई में छुपा है इन बीमारियों का इलाज

आयुर्वेद में इमली (Tamarind ) को सुपरफ़ूड कहा जाता है क्यूंकि इसमें एक नही बल्कि बहुत सारे गुण पाए जाते हैं. सिर्फ इमली ही नही बल्कि इसके बीज और इसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं. कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में रोग…

24GhanteOnline
March 11, 2026
3 min read

आयुर्वेद में इमली (Tamarind ) को सुपरफ़ूड कहा जाता है क्यूंकि इसमें एक नही बल्कि बहुत सारे गुण पाए जाते हैं. सिर्फ इमली ही नही बल्कि इसके बीज और इसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं. कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में इमली काफी मददगार साबित हो सकती है. आइये जानते इमली आपके स्वास्थ्य के लिए और कैसे लाभकारी है.

इमली (Tamarind ) के स्वास्थ्य लाभ


1. डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद

इमली का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकती है. यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है. असल मे इमली शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स के एबजॉर्ब होने को कम करती है, कार्बोहाइड्रेट ही ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है. इमली कार्बोहाइड्रेट को ही शरीर में सोखने से रोकती है. आप इमली का जूस भी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं.

2. मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए शानदार

अगर आप इमली का सेवन कर नियमित रूप से करते हैं तो यह आपका इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकती है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए इमली काफी फायदेमंद मानी जाती है. इमली में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इससे आप कई संक्रामक बीमारियों को दूर रख सकते हैं.

3. बालों और स्किन के लिए भी असरदार

इमली का सेवन करने से स्किन पर नेचुरल ग्लो लाया जा सकता है. इमली में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट शरीर मे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं.. फ्री रेडिकल्स झुर्रियां, झड़ते बाल और बालों के सफेद होने के लिए जिम्मेदार हैं. ही कारण है कि न सिर्फ स्किन प्रोब्लम्स बल्कि बालों की समस्याओं के लिए इमली फायदेमंद होती है.

4. वजन घटाने में मददगार

इमली में हाइड्रोसिट्रिक और टार्टरिक एसिड होता है जो हमारे शरीर में बनने वाले फैट को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है. इमली ओवरईटिंग से भी बचाने में मदद कर सकती है. इमली आपके कैलोरी इंटेक को भी कम कर सकती है. इमली मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है.

5. इमली लीवर के लिए भी है फायदेमंद


इमली हमारे लीवर को बेहतर बनाने के लिए भी काम की चीज है. इमसी से न सिर्फ वजन घट सकता है बल्कि दिल की बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ इमली लीवर के लिए भी फायदेमंद हो सकती है. इमली लीवर की कार्यक्षमता में बढ़ावा दे सकती है.


इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…