24 घण्टे ऑनलाइन

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस से कुमाऊं को दक्षिण भारत से सीधा रेल संपर्क मिला : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस के शुभारंभ और टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार को कुमाऊं क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे उत्तर और दक्षिण…

24GhanteOnline
July 6, 2026
3 min read
टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस से कुमाऊं को दक्षिण भारत से सीधा रेल संपर्क मिला : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस के शुभारंभ और टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार को कुमाऊं क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आस्था, पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस का संचालन लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी। इससे उत्तराखंड, विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र का महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा तथा दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि टनकपुर कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहीं से पूर्णागिरि मंदिर तथा आदि कैलाश जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा शुरू होती है। नई रेल सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड के अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास कर आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

सोमवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है और इससे श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि टनकपुर का संबंध गुरु नानक देव और गुरु हरगोबिंद की यात्राओं से जुड़ा रहा है। अब यहां के श्रद्धालु सीधे तख्त श्री हजूर साहिब पहुंच सकेंगे, जो गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार से क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने इसे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि टनकपुर हिमालयी क्षेत्र का प्रवेश द्वार है और यहीं से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रेल यात्रा का प्रारंभ होता है।

उन्होंने बताया कि टनकपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…