फेस की टैनिंग से निजात दिलाएंगे ये फेस पैक
गर्मियों में स्किन पर ड्राईनेस और टैनिंग (Tanning) की समस्या होने लगती है। स्किन टैनिंग चेहरे का निखार छिनने का काम करता हैं। महिलाएं स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए बाजार में उपलब्ध कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल…
गर्मियों में स्किन पर ड्राईनेस और टैनिंग (Tanning) की समस्या होने लगती है। स्किन टैनिंग चेहरे का निखार छिनने का काम करता हैं। महिलाएं स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए बाजार में उपलब्ध कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन जिन महिलाओं की स्किन सेंसेटिव होती हैं उन्हें थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू फेस पैक लेकर आए हैं जो बिना नुकसान पहुंचाए स्किन टैनिंग (Tanning) से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगे।
बादाम, दही और हल्दी से बना फेसपैक
आप टैनिंग (Tanning) से राहत पाने के लिए बादाम, हल्दी और दही से बना मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व समस्या से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 4 चम्मच दही लें। इसमें 2 चम्मच हल्दी और 3 बादाम पीसकर मिलाएं। तैयार किए गए फेसपैक को चेहरे पर लगाएं। मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद आप चेहरा सादे पानी से धो लें। आपको समस्या से राहत मिलेगी
चीनी और नींबू से बना फेसपैक
नींबू में विटामिन सी होता है और इसे एक बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। यह स्किन की टोन को लाइट करने में मदद करता है। वहीं शुगर के क्रिस्टल स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। इसलिए स्किन की टैनिंग (Tanning) हटाने और डेड स्किन को दूर करने के लिए नींबू और चीनी का फेस पैक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। फेस पैक बनाने के लिए 3-4 नींबू एक कटोरे में निचोड़ लें और उसमें 1 चम्मच चीनी मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि चीनी पूरी तरह से घुले नहीं। अब इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और मलें। बीच-बीच में गैप लेकर चेहरे को मलते रहें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो दें। रोजाना इस फेस पैक को लगाने से स्किन की टैनिंग दूर हो जाएगी।
मूंग दाल और टमाटर से बना फेसपैक
स्किन के लिए टमाटर बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने और निखारने में मदद करता है। मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक भी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप मूंग की दाल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट में टमाटर को पीसकर मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स कर लें। मिक्स करके मिश्रण की चेहरे पर 15 मिनट के लिए स्क्रब करें। स्किन ग्लोइंग बनेगी और साथ में त्वचा से टैन भी दूर होगी।
बेसन, हल्दी और चोकर से बना फेसपैक
बेसन, हल्दी और चोकर का फेस पैक स्किन टैन (Tanning) दूर करने में मदद करता है। यह एक आजमाया हुआ नुस्खा है जो चंद दिनों में ही स्किन की डार्कनेस को दूर कर उसे सॉफ्ट बनाता है। बेसन और हल्दी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन में मौजूद गंदगी को निकाल उसे साफ करते हैं और रिफ्रेश कर देते हैं। फेस पैक बनाने के लिए 2-3 चम्मच बेसन लें और उसमें 1 या 2 चुटकी हल्दी और 3-4 चम्मच चोकर मिला लें। थोड़ा-सा दूध और 1-2 बूंद गुलाब जल मिक्स करें और अच्छे से फेंट लें। अब इस पैक को पूरे चेहरे, गर्दन और बाजुओं पर अच्छी तरह से लगाकर मलें। आधे घंटे तक अच्छी तरह से मलें और फिर ठंडे पानी से धो दें। ध्यान रहे कि इस पैक के बाद चेहरे पर कुछ घंटों तक कोई साबुन या फेसवॉश न लगाएं। रोजाना इस फेस पैक को लगाने से स्किन टैनिंग खत्म हो जाएगी और निखार आ जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
