24 घण्टे ऑनलाइन

संडे स्पेशल में ले इस स्पेशल डिश का स्वाद, बनाना भी है आसान

ठण्ड का मौसम जारी हैं जिसमें खानपान के दौरान ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो स्वाद के साथ सेहत को फायदा पहुंचाने वाले हो। ऐसे में आज हम आपके लिए महाराष्ट्र स्पेशल थालीपीठ (Thalipeeth) बनाने की Recipe लेकर आए हैं।…

24GhanteOnline
June 14, 2026
2 min read

ठण्ड का मौसम जारी हैं जिसमें खानपान के दौरान ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो स्वाद के साथ सेहत को फायदा पहुंचाने वाले हो। ऐसे में आज हम आपके लिए महाराष्ट्र स्पेशल थालीपीठ (Thalipeeth) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। ठंड के दिनों में गर्मागर्म थालीपीठ (Thalipeeth) का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

थालीपीठ (Thalipeeth) बनाने की सामग्री

ज्वार का आटा - 3 चम्मच
गेहूं का आटा - 3 चम्मच
बेसन - 3 चम्मच
बाजरे का आटा - 2 चम्मच
प्याज, गाजर, शिमला मिर्च - एक कप (कटा हुआ)
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

हरा धनिया - 2 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - जरूरत अनुसार
पानी - जरूरत अनुसार

थालीपीठ (Thalipeeth) बनाने की विधि

- सबसे पहले तेल को छोड़कर बाकी की चीजों से आटा गूंथ लें।
- अब आटे को 6 भागों में बांट लें।
- अब नॉनस्टिक तवा गर्म करके उसपर हल्का सा तेल फैलाएं।
- अब उंगलियों को गीला करे आटे के एक भाग को तवे पर रखें और उसे गोलाई में हल्का दबाते हुए फैलाएं।
- इसपर तेल लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें।
- लीजिए आपके थालीपीठ बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर धनिया चटनी या रायते के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…