24 घण्टे ऑनलाइन

लंच में बनाएं सब्जियों से भरपूर टेस्टी तवा पुलाव

भारतीय भोजन में चावल का महात्वपूर्ण स्थान हैं। खासतौर से डिनर में चावल बनाए ही जाते हैं जिसका रूप अलग-अलग हो सकता हैं। जी हां, कभी सादे चावल, बिरयानी या फिर पुलाव बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सब्जियां से भरपूर…

24GhanteOnline
May 29, 2026
2 min read

भारतीय भोजन में चावल का महात्वपूर्ण स्थान हैं। खासतौर से डिनर में चावल बनाए ही जाते हैं जिसका रूप अलग-अलग हो सकता हैं। जी हां, कभी सादे चावल, बिरयानी या फिर पुलाव बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सब्जियां से भरपूर तवा पुलाव (Tawa Pulao ) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

तवा पुलाव (Tawa Pulao ) बनाने की सामग्री

- 2 कप पके हुए पुलाव वाले या बासमती चावल
- 1 आलू
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक कटा टमाटर
- आधा कप हरी मटर
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- 1 चम्मच जीरा

- आधा चम्मच गरम मसाला
- आधा चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच देसी घी
- नमक स्वादानुसार

तवा पुलाव (Tawa Pulao ) बनाने की विधि

तवा पुलाव (Tawa Pulao ) बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छे से धो लें। इसके बाद आलू और मटर को उबाल लें। अब प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट लें।

उबले हुए आलू को भी छील कर छोटे टुकड़ो में काटें। अब तवा या पैन लें और उस पर घी डाल कर गर्म करें।

हींग और जीरा डालकर भून लें। हरी मिर्च और प्याज डाल कर भून लें। जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो टमाटर डाल कर पका लें। इसके बाद इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डालें।

5 मिनट तक पकाएं और उसके बाद आलू, चावल और मटर इसमें मिलाएं। इसके बाद चाट मसाला और नींबू का रस भी मिला दें।

आप चाहें तो इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर सकते हैं। इसके साथ चटपटी चटनी, अचार या रायता सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…