14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आतंकी लजार मसीह
कौशांबी। जिले से गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकवादी लजार मसीह (Terrorist Lazar Masih) को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां पंजाब पुलिस ने उसकी 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मांगी। हालांकि, उप न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक जायसवाल ने…
कौशांबी। जिले से गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकवादी लजार मसीह (Terrorist Lazar Masih) को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां पंजाब पुलिस ने उसकी 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मांगी। हालांकि, उप न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक जायसवाल ने रिमांड की मांग को यह कहते हुए खारिज़ कर दिया की थाना कोखराज में दर्ज मुकदमे के विवेचक ने पहले ही रिमांड मांगी थी, जिसपर लजार मसीह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फिलहाल, CJM कोर्ट के आदेश के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के आतंकी लजार मसीह (Terrorist Lazar Masih) को कौशांबी की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। मसीह की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। अब एसटीएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर राज उगलवाएंगी।
आपको बता दें कि गुरुवार तड़के UP STF और पंजाब पुलिस की टीम ने खालिस्तानी आतंकवादी लजार मसीह (Terrorist Lazar Masih) को कोखराज थाना क्षेत्र के साकढा पुल के पास से गिरफ्तार किया था। लजार मसीह के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, एक विदेशी निर्मित नोरिन्को एम-54 टोकरेव पिस्तौल (7.62 मिमी), विदेश में बने 13 कारतूस और सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर मिला था।
महाकुंभ में तबाही की आतंकी ने रची थी साजिश, खौफनाक प्लान सुनकर हिल गई यूपी एसटीएफ
इसके अलावा उसके पास से गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन भी मिला था। पूछताछ में उसने बताया कि वह कौशांबी में रुका हुआ था। अगले दिन निकलने वाला था। हालांकि, उसने अभी तक किसी का नाम नहीं बताया है। उसका मकसद महाकुंभ में आतंकी हमला करना था। इसके लिए वो तीन बार प्रयागराज जा चुका था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
