24 घण्टे ऑनलाइन

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए करें इनका इस्तेमाल

सभी चाहते हैं कि उनका चेहरा हर दिन साफ होने के साथ-साथ खूबसूरत दिखे। लेकिन चेहरे के चक्कर में कई लोग गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से इसपर मैल जमा हो जाता है और ये काली (Blackness of Neck) होने लगती हैं। कई…

24GhanteOnline
July 9, 2025
4 min read

सभी चाहते हैं कि उनका चेहरा हर दिन साफ होने के साथ-साथ खूबसूरत दिखे। लेकिन चेहरे के चक्कर में कई लोग गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से इसपर मैल जमा हो जाता है और ये काली (Blackness of Neck) होने लगती हैं। कई बार इससे दूसरों के सामने शर्मिंदगी होने लगती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं महंगे स्किन ट्रीटमेंट भी करवाती हैं या स्किन वाइटनिंग महंगी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आप सस्ते में गर्दन का कालापन (Blackness of Neck) दूर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से जल्द गर्दन की सफाई की जा सकेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

आलू

आलू में कुछ ऐसे गुण भी होते हैं जो त्वचा को लाइट करने में मदद कर सकते हैं। यह स्किन को एक समान टोन दे सकता है और गर्दन के आसपास के कालेपन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक आलू को कद्दूकस करना होगा, और उसका रस एक कटोरी में निचोड़ना होगा; आप इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा गर्दन के कालेपन (Blackness of Neck) को दूर करने में सहायक है। आप इसे सादे पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। गर्दन पर इस पेस्ट को लगाकर करीब 15 मिनट तक रहने दें। बेकिंग सोडा पैची स्किन से छुटकारा दिलाने में मददगार है। ये स्किन में होने वाली हाइपर पिग्मेंटेशन की दिक्कत को दूर करने में भी सहायक है।

हल्दी

कालापन (Blackness of Neck) दूर करने के लिए आप हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए बेसन और दूध एक एक चम्मच लें, जिसमें चुटकी भर हल्दी को मिलाएं। इस पैक को गर्दन पर लगाएं और इसे सूखने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें। सूख जाने के बाद स्क्रब करते हुए इसको साफ कर लें। हफ्ते भर ऐसा करने से आपकी गर्दन बिल्कुल साफ नजर आएगी।

ओट्स

ओट स्क्रब का कमाल जिस तरह चेहरे पर दिखाई देता है उसी तरह गले पर भी। तीन-चार चम्मच ओट लेकर अच्छी तरह पीस लें और बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें दो चम्मच टमाटर का गूदा भी मिला लें। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करके गले पर लगाएं। एक हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से आपको फर्क जरूर दिखने लगेगा।

खीरा

खीरा भी हमारी स्किन साफ करने में बेहद फायदेमंद होता है। खीरे को स्किन में रगड़ने से डेड सेल्स निकल जाते हैं जिससे स्किन में निखार आ जाता है। गर्दन में खीरे के जूस को लगाकर मसाज करें और 15 मिनट बाद धो दें, ऐसा करने से आपकी काली गर्दन साफ हो जाएगी।

एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद एलोइन डिपिगमेंटिंग के लिए एक नेचुरल एजेंट है। एलोवेरा का ताजा पत्ता लें और उसमें से जेल निकाल लें, इसे सीधे गर्दन पर लगाएं और कुछ देर रहने दें, फिर आप इसे ठंडे पानी से धो सकते हैं। इसे रात भर छोड़ भी सकते हैं और अगली सुबह धो सकते हैं। एलोवेरा जेल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर पाया जाता है, जिसका यूज स्किन को रिपेयर और नई कोशिकाओं के प्रोडक्शन में मदद कर सकता है, साथ ही त्वचा को लाइट और चमकदार बनाने का काम भी कर सकता है।

बेसन

बेसन के साथ नींबू भी आपकी गर्दन से मेल को हटा सकता है। ऐसा करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन ले और नींबू का रस डालें। इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसको स्क्रब करने के बाद पानी से धो लें।

कच्चा पतीता

थोड़ा सा कच्चा पपीता घीस लें और उसमे पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गर्दन के काले हिस्से पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। एक हफ्ते में दो बार ऐसा करने से गले का कालापन कम हो जाएगा।

नींबू का रस

साइट्रिक एसिड और विटामिन सी से भरपूर, नींबू का रस गर्दन के आसपास के कालेपन को दूर करने में अद्भुत काम करता है। नींबू का रस गर्दन पर लगाएं, 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। यदि आपकी स्किन सेंसटीव है, तो आप रस में थोड़ा-सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं। रात को सोने से पहले इसकी प्रैक्टिस करना बेस्ट रहेगा इसे लगभग एक महीने तक अप्लाई करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…