भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा
चंडीगढ़। भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा आज पंजाब विधानसभा में उठा। जिस पर सरकार की तरफ से सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि डैम 15 बार झुका है, लेकिन टूटने का खतरा नहीं है। विधायक मनप्रीत सिंह…

चंडीगढ़। भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा आज पंजाब विधानसभा में उठा। जिस पर सरकार की तरफ से सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि डैम 15 बार झुका है, लेकिन टूटने का खतरा नहीं है।
विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भाखड़ा डैम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि डैम में लंबे समय से डीसिल्टिंग (तलछट हटाने) का काम नहीं हो रहा है। उनके अनुसार इसी वजह से डैम में टिल्ट (झुकाव) आने संबंधी रिपोर्ट सामने आई है, जो चिंता का विषय है। इस दिशा में गंभीरता से काम किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों को भाखड़ा डैम से पानी और बिजली मिल रही है, उन्हें भी इसके रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी साझा करनी चाहिए।
सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल ने भाखड़ा डैम को लेकर उठी चिंताओं पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले एक चैनल ने यह खबर चला दी थी कि भाखड़ा डैम झुक गया है, जिससे लोगों में चिंता फैल गई थी। भाखड़ा दुनिया के सबसे बेहतर इंजीनियरिंग वाले डैमों में से एक है। अमेरिका और कनाडा की विशेषज्ञ टीमें भी इसका दौरा कर इसकी गुणवत्ता की सराहना कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 1995 से 2025 के बीच डैम में 15 बार टिल्ट (झुकाव) दर्ज हुआ, लेकिन यह इसकी इंजीनियरिंग डिजाइन का हिस्सा है। जब जलस्तर कम होता है तो डैम फिर अपनी सामान्य स्थिति में आ जाता है। 2025 में भी ऐसा ही हुआ था।
बरिंदर गोयल ने कहा कि डैम की दीवार से करीब 12 किलोमीटर दूर सिल्ट जमा है। सिल्ट हटाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार और बीबीएमबी की है। यदि सिल्ट हटाई जाए तो जलाशय (रिजर्वायर) की क्षमता बढ़ेगी और अधिक पानी संग्रहित किया जा सकेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
