स्किन की हर समस्याओं का इलाज है बेसन
घरेलू उपायों के जरिए जब भी त्वचा (Skin) की देखभाल की बात आती हैं, तो सबसे ज्यादा बेसन (Besan) का ही इस्तेमाल किया जाता हैं। बेसन को प्राकृतिक रूप से सुंदरता निखारने के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा हैं। बेसन का…
घरेलू उपायों के जरिए जब भी त्वचा (Skin) की देखभाल की बात आती हैं, तो सबसे ज्यादा बेसन (Besan) का ही इस्तेमाल किया जाता हैं। बेसन को प्राकृतिक रूप से सुंदरता निखारने के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा हैं। बेसन का इस्तेमाल हर तरह की त्वचा पर किया जा सकता हैं।
रूखी त्वचा में
बेसन में शहद दूध और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाकर 20 मिनट तक चेहर पर लगाकर रखें, उसके बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर निखार तो आती ही हैं,साथ में नमी भी बनी रहती हैं। मुहांसों का करें इलाज
यदि चेहरे पर मुहांसे और धब्बे हों तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। बेसन, हल्दी और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर गोरेपन आने के साथ-साथ कील-मुहांसे भी दूर होते हैं।
रोमछिद्रों के लिए
खुले रोमछिद्रों को सही करने के लिए गुलाब जल के साथ खीरा कद्दूकस करके लगाएं। इससे आपको निश्चित ही फायदा मिलेगा।
चेहरे से बाल हटाएं
अनचाहे बालों को चेहरे से हटाने के लिए बेसन बहुत ही अच्छा उपाय है। इसके लिए बेसन में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से चेहरे पर अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता हैं। बेसन की लोई बनाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। चेहरे का कालापन करें दूर
चेहरे पर से कालापन और दाग-धब्बे हटाने के लिए बेसन में थोड़ा सा नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर एक घंटा लगा रहने दें, फिर पानी से मुंह धो लें। इससे धूप में काला हुआ चेहरा साफ होता हैं,और रंग भी निखरता हैं।
ऑयली स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ऑयली हैं,तो आप दही, रोज वॉटर और बेसन का पेस्ट लगा सकती हैं। इससे त्वचा से सारी गंदगी साफ हो जाएगी और वह कोमल हो जाएगी तथा बेसन, शहद, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बनाइए और चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लीजिए।
घुटनों का कालापन करें दूर
सबसे पहले एक कटोरी दूध में आधी कटोरी बेसन डालकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें। कुछ देर बाद पानी से धो लें। पहले ही इस्तेमाल में आपको बहुत फर्क दिखने लगेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
