24 घण्टे ऑनलाइन

बीच हवा में विमान के इंजन में अचानक लगी आग, पायलट की सूझबूझ से बची 235 लोगों की जान

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद आएदिन विमानों में गड़बड़ी की खबरें सामने आती रहती हैं। जिनमें कई बार फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी वापस लौटना पड़ा है। इस बीच एक उड़ती हुई फ्लाइट में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त…

24GhanteOnline
July 20, 2025
2 min read

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद आएदिन विमानों में गड़बड़ी की खबरें सामने आती रहती हैं। जिनमें कई बार फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी वापस लौटना पड़ा है। इस बीच एक उड़ती हुई फ्लाइट में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त विमान में कुल 235 सवार थे। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टाली जा सकी। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL-446 के इंजन में उड़ान भरते समय अचानक आग लगी थी। यह फ्लाइट लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) से अटलांटा के लिए रवाना हुई थी। लेकिन, विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इसके बाएं इंजन में आग लग गई। यह विमान Boeing 767-400 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर N836MH है। आग की जानकारी मिलते ही विमान के पायलट ने तुरंत ‘Mayday’ घोषित किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया।

‘Mayday’ की घोषणा के बाद विमान को सुरक्षित रूप से मोड़कर वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान पूरे कंट्रोल के साथ फ्लाइट की दिशा बदली गयी। जिससे इमरजेंसी लैंडिंग के लिए जरूरी तैयारी की जा सके। इसके बाद फ्लाइट ने सावधानीपूर्वक रनवे पर लैंडिंग की, जिसके बाद फायर एंड रेस्क्यू टीम ने तुरंत इंजन में लगी आग बुझाई। इस तरह ने पायलट ने सतर्कता से विमान में सवार सभी 226 यात्रियों और 9 क्रू सदस्यों की जान बचायी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंजन से जोरदार चिंगारियां और आग की लपटें साफ़ देखी जा सकती हैं। फिलहाल, विमान के इंजन में आग कैसे लगी, इसकी वजह साफ नहीं हो पायी है। इसका पता लगाने के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार विमान लगभग 25 साल पुराना है और इसमें दो GE CF6 इंजन लगे हैं। प्रथम दृष्टया घटना के पीछे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…