24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड में सरकार पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से अभियान का दूसरा चरण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 4 जुलाई से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (Jan-Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar) अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15…

24GhanteOnline
June 30, 2026
2 min read

देहरादून। उत्तराखंड सरकार जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 4 जुलाई से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (Jan-Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar) अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर चार जुलाई से शुरू हो रहे 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े के अंतर्गत इस अभियान का संचालन किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिसंबर में 45 दिनों तक चलाए गए 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (Jan-Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar) अभियान के दौरान प्रदेशभर में 681 शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें 5.33 लाख से अधिक नागरिकों ने भागीदारी की थी। इस दौरान लगभग 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था। राज्य सरकार के अनुसार इस पहल को सुशासन की एक प्रभावी कार्यप्रणाली के रूप में भी सराहा गया था।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…