इनमें छिपे है आपकी खूबसूरती के कई राज
आज के समय में देश में कई लोग अंडो (Egg) का सेवन करते हैं क्यूंकि ये प्रोटीन का खजाना होता हैं। अंडे का उपयोग कई तरीके से किया जाता हैं। अंडे का इस्तेमाल न केवल सेहत के लिए बल्कि सौंदर्य को निखारने में इस्तेमाल किया जाता…
आज के समय में देश में कई लोग अंडो (Egg) का सेवन करते हैं क्यूंकि ये प्रोटीन का खजाना होता हैं। अंडे का उपयोग कई तरीके से किया जाता हैं। अंडे का इस्तेमाल न केवल सेहत के लिए बल्कि सौंदर्य को निखारने में इस्तेमाल किया जाता है। अंडा का छिलका और सफेद हिस्सा दोनों ही सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि अंडे के छिलके (Egg Shell) भी खूबरसूरती को बढ़ाने के काम आते हैं। शायद नहीं, जी हां अंडे के छिलके से भी त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही अंडे के छिलके के सही इस्तेमाल से त्वचा साफ होती है और उसमें प्राकृतिक निखार आता है। आइये जानते हैं किस तरह से अंडे का छिलका शरीर को खूबसूरत बनाने में सहायक होता हैं।
* अंडे के छिलके (Egg shell) से बने पाउडर में नींबू का रस या फिर सिरका मिलाकर लगाने से त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे तो साफ हो ही जाते हैं साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। अगर आपको किसी तरह का स्किन इंफेक्शन है तो भी ये उपाय बहुत फायदेमंद रहेगा।
* अंडे के छिलके में दो चम्मच शहद मिलाकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें अब इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें इससे एक हफ्ते में ही आपके चेहरे में फर्क दिख जाएगा। चेहरे में नमी आएगी और चमक भी बनी रहेगी।
* अंडे के छिलके से बने पाउडर में थोड़ी मात्रा में चीनी फाउडर मिला लें अब अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह फेट लें और पाउडर में मिलाएं ये पेस्ट तैयार होने पर इस मास्क को चेहरे पर एक हफते में एक बार लगाएं इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा निखरेगा।
* आप ब्रश तो हर रोज करते होंगे लेकिन क्या उसके बावजूद आपके दांत पीले हैं? अगर आपके दांत पीले हैं तो इस पाउडर से दांतों पर नियमित मसाज करें। इससे दांत नेचुरल तरीके से सफेद हो जाएंगे।
* आप चाहें तो इस पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा की आवश्यक नमी बनी रहती है और चेहरे पर निखार आता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
