24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर बाजार में भूचाल, Sensex में 600 अंकों की गिरावट; Nifty भी हुआ धड़ाम

शेयर बाजार (Share Market) में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को जहां एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 600 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

शेयर बाजार (Share Market) में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को जहां एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 600 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 170 अंक का गोता लगा गया। बाजार में इस गिरावट के बीच Adani Ports से लेकर Titan, Zomato जैसे शेयर धराशायी नजर आए। हालांकि, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर (Reliance Share) मोर्चा संभाले दिखाई दिया।

सेंसेक्स में 630 अंकों की बड़ी गिरावट


शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट आई और दोपहर 12 बजते-बजते दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश हो गए। BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 78,199.11 के स्तर से उछलकर 78,319.45 के लेवल पर ओपन हुआ था। लेकिन कुछ ही देर में बाजी पलट गई और ये इंडेक्स बुरी तरह टूटता चला गया। खबर लिखे जाने तक ये 674 अंकों से की गिरावट के साथ 77524 पर कारोबार कर रहा था।

‘…डेड बॉडी लेकर बैठे रहो’, गैंगस्टर की मौत पर बवाल, शव लेकर बैठे परिजनों को CO ने हड़काया


एक ओर जहां बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स क्रैश हुआ, तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty ने भी इसी राह पर अपने कदम आगे बढ़ाए। निफ्टी-50 मार्केट ओपन होने पर अपने पिछले बंद 23,707.90 के स्तर से उछलकर 23,746.65 के लेवल पर खुला था और कुछ देर तेजी में कारोबार करने के बाद इसमें भी गिरावट शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक ये इंडेक्स 200 अंक फिसलकर 23,506 पर कारोबर करता नजर आया।

खुलते ही धड़ाम हुए ये 10 शेयर


शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को अचानक आई इस बड़ी गिरावट के बीच अडानी से लेकर टाटा तक के शेयर धड़ाम हो गए। सबसे ज्यादा गिरने वाले 10 शेयरों में लार्जकैप कंपनियों में शामिल गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी पोर्ट्स का शेयर रहा। Adani Ports Share 2.76% की गिरावट के साथ तो वहीं Tata Group की कंपनी Titan का शेयर भी 3% फिसलकर ट्रेड कर रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…