• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…डेड बॉडी लेकर बैठे रहो’, गैंगस्टर की मौत पर बवाल, शव लेकर बैठे परिजनों को CO ने हड़काया

Writer D by Writer D
08/01/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Police

Lakhimpur Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिस (Police) पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस पर आरोप लगाते हुए शख्स के परिजन शव को रखकर धरना दे रहे हैं। मृतक की पहचान रामचंद्र मौर्य के रूप में हुई है। वहीं पुलिस का कहना है छापे के दौरान रामचंद्र मौर्य भाग रहा था इसलिए हार्ट अटैक से मर गया। हालांकि रामचंद्र की मौत हॉस्पिटल में हुई।

रामचंद्र मौर्य के परिजन पुलिस (Police) पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने मार डाला। ऐसे में ग्रामीणों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रही गाड़ी को रोककर धरना दिया। परिजनों का कहना है कि युवक जंगल में लकड़ी बीनने गया था। ऐसे में वहां से चार लोगों को शराब बनाने के आरोप में पुलिस पकड़ ले गई थी और सभी की जमकर पिटाई की।

दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे परिजन

परिजनों ने बताया कि पुलिस की पिटाई की वजह से युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे निघासन सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि युवक को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मझगई और निघासन दोनों थानों की पुलिस पर आरोप लगाया है। युवक का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिजन दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक रामचंद्र की पत्नी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

पाक के खिलाफ चार युद्ध लड़ चुके बलदेव सिंह का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

युवक के घरवालों ने पुलिस अफसरों के सामने तीस लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मझगईं और निघासन थाने के सारे पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने तथा परिवार के लोगों पर दर्ज मुकदमे खत्म करने की मांगें रखीं। इस बात से सीओ पीपी सिंह नाराज हो गए। साथ ही उन्होंने यहां तक कह दिया-‘ना तो मझगई थाना सस्पेंड हो, ना निघासन, ना तुझे 30 लाख रुपए दें। तेरे पे जितने दिन रखना है, रख ले डेड बॉडी को। हम यहां से जा रहे हैं।’ इतना कहकर अधिकारी और उनके साथ के पुलिसकर्मी वहां से उठकर चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एडिशनल एसपी का बयान

वहीं, पूरे मामले पर लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी ईस्ट पवन गौतम ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई थी की चार व्यक्तियों के द्वारा अवैध शराब बनाई जा रही है। जिनमें से एक व्यक्ति थाना मझगईं पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग का वांछित था। प्राप्त सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रामचंद्र उर्फ लालता भागने लगा, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए तीन अभियुक्तों एवं रामचंद्र को सीएससी निघासन ले जाया गया, जहां रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newslakhimpur newsup news
Previous Post

पाक के खिलाफ चार युद्ध लड़ चुके बलदेव सिंह का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

25 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस का वादा…, कांग्रेस ने दिल्ली में लॉन्च की दूसरी गारंटी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post

25 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस का वादा..., कांग्रेस ने दिल्ली में लॉन्च की दूसरी गारंटी

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated Vishwakarma Expo-2025

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान : टूलकिट और ट्रेनिंग स्कीम से जुड़ेंगे 12 नए ट्रेड्स

17/09/2025
President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का लोकार्पण किया

18/10/2023
Dr. Ashutosh Verma

सपा ने अचानक लखनऊ से राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का करवाया नामांकन, जानें पूरा मामला

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version