24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में शरीर से आती बदबू आपको करती है शर्मिंदा, करें ये उपाय

सर्दियों (Winter) का मौसम जरूर जारी हैं, लेकिन इस मौसम में भी पसीने के बदबू (Smell) से जुड़ी परेशानी सामने आती हैं। कई लोग मानते हैं कि सर्दियों में पसीना ज्यादा नहीं आता हैं इसलिए बदबू भी नहीं आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं…

24GhanteOnline
June 24, 2026
3 min read

सर्दियों (Winter) का मौसम जरूर जारी हैं, लेकिन इस मौसम में भी पसीने के बदबू (Smell) से जुड़ी परेशानी सामने आती हैं। कई लोग मानते हैं कि सर्दियों में पसीना ज्यादा नहीं आता हैं इसलिए बदबू भी नहीं आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। सर्दियों में भी बैक्टीरिया अंडरऑर्म्स में दुर्गंध पैदा करते हैं और लोगों को परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ जाती हैं। इस बदबू (Smell)  को दूर करने के लिए आप चाहे जितने महंगे से महंगे डियोड्रेंट का इस्तेमाल कर लें लेकिन इसका असर कुछ ही समय में गायब हो जाता है। अंडरऑर्म्स से आने वाली बदबू (Smell)  आपको सभी के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अंडरऑर्म्स से आने वाली इस बदबू को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को दूर कर के दुर्गंध पैदा होने से रोकता है। 2 चम्मच पानी में टी ट्री ऑयल की 2 बूंद मिला कर अपने अंडरआर्म्स और अन्य क्षेत्रों पर लगाएं। असरदार रिजल्ट पाने के लिए ऐसा रोज करें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए काफी कारगर है। आप एक कटोरी में नींबू के रस के साथ दो चम्मम बेकिंग सोडा लें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद धो लें। आपके शरीर से पसीने की बदबू नहीं आएगी।

सेंधा नमक

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है सेंधा नमक का इस्तेमाल। इसमें प्राकृतिक क्लींजिंग गुण होते हैं जो पसीने को कम करने का करते हैं। इसके साथ ही बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। इसके लिए नहाने के गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह पूरी तरह घुल जाए तो इस पानी से नहाएं। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको पसीना कम आएगा और पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में होने वाले बैक्टीरिया का खात्मा होता है और यह पसीने को भी कम करता है। एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर लगाने से आपको फायदा मिल सकता है।

गुलाब जल

अगर आप पसीने की बदबू से राहत पाना चाहते हैं तो आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। आप एक स्प्रे बोतल में गुलाबजल रखें और हमेशा अपने साथ कैरी करें। जब भी आपको लगे कि अंडरआर्म्स से बदबू आ रही है तो इस स्प्रे का प्रयोग करें। आप गुलाब जल से अंडरआर्म्स को वाइप कर सकते हैं। आप पानी में थोड़ा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे भी पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।

ग्रीन टी बैग्स

एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर, ग्रीन टी बैग पसीने की वजह से शरीर से आने वाली गंध को दूर करने का एक वरदान है। बस गर्म पानी में कुछ टी बैग को डुबोएं और एक बार पूरी तरह से भिगोने के बाद, अंडरआर्म के क्षेत्र पर जहां भी आपको पसीना आता है, वहां पर 5 मिनट तक दबाएं और धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…