पंजाबी चने टिक्की चाट का चटपटा स्वाद बना देगा आपका दिन
जब भी कभी चटपटे खाने की बात आती हैं तो पंजाबी स्टाइल का खाना उसमें जरूर शामिल होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए पंजाबी चने टिक्की चाट (Punjabi Chana Tikki Chaat) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप इसे घर पर आसानी…
जब भी कभी चटपटे खाने की बात आती हैं तो पंजाबी स्टाइल का खाना उसमें जरूर शामिल होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए पंजाबी चने टिक्की चाट (Punjabi Chana Tikki Chaat) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और आपको बाहर बाजार जाने की जरूरत नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
छोले (उबले हुए) - 3 कप
प्याज - 2 बारीक कटे हुए
नमक - स्वाद अनुसार
टमाटर - 2 बारीक कटे हुए
अदरक -लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हींग - 1/3 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/3 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
अनारदाना - 1 चम्मच
आलू टिक्की के लिए सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 2
आलू (उबले और मैश्ड) - 4
हरी मिर्च - 3 बारीक कटी हुई
आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
अदरक पाउडर - 1/3 चम्मच
काला नमक - स्वाद के लिए
तेल - जरुरत अनुसार
हरा धनिया - 3 चम्मच बारीक कटा
बनाने की विधि
- एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट भूनें।
- फिर इसमें सभी मसाले डालें।
- अब इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक पेस्ट तेल न छोड़ दें।
- इस पेस्ट में चने और नमक डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- अलग बाउल में ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोकर निचोड़ लें। अब इसमें आलू व बाकी के मसाले डालकर मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को थोड़ा - थोड़ा हाथों में लेकर गोल करके इसकी टिक्कियां बनाएं।
- एक पैन में तेल गर्म करके टिक्कियां दोनों ओर से तल लें।
- सर्विग प्लेट में इसे निकाल लें और चने डालें।
- हरी, लाल चटनी या नींबू का रस डाल कर गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
