हवा में अटकी सांसें, चलते-चलते अचानक टूट गया झूला
मध्य प्रदेश के रायसेन में एक मेले में विशाल झूला (Swing) चलते-चलते अचानक से टूटा। फिर एक तरफ झुक गया। इस कारण झूले में बैठे लोग हवा में लटक गए। झूले में बैठे लोग मदद के लिए पुकारने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल और स्थानीय…
मध्य प्रदेश के रायसेन में एक मेले में विशाल झूला (Swing) चलते-चलते अचानक से टूटा। फिर एक तरफ झुक गया। इस कारण झूले में बैठे लोग हवा में लटक गए। झूले में बैठे लोग मदद के लिए पुकारने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने तुरंत झूले पर चढ़कर सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस त्वरित बचाव अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।
देवनगर थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि झूला, पैरों से चलने वाला झूला (Swing) था। जो एक कुंदा टूटने के कारण वो एक तरफ तिरछा हो गया था। उन्होंने पुष्टि की कि झूले में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को खरोंच तक नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सागर रोड पर स्थित सुप्रसिद्ध खंडेरा वाली माता मंदिर में मेला लगा है। यहीं मेला परिसर में लगा एक विशाल झूला (Swing) शनिवार को दोपहर में करीब तीन बजे अचानक एक तरफ झुक गया। जिससे झूले में बैठ रहे लोग दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई।
शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटनाक्रम ने जिला प्रशासन और पुलिस के इंतजाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। किसी भी अफसर ने झूलों की व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रायपुर से ट्रक में भरकर ला रहा था गांजा, प्रयागराज में STF ने दबोचा
कन्नौज: BJP विधायक के भतीजे की हत्या, कांग्रेस नेता पर आरोप
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
