हेल्दी और सबसे टेस्टी रेसिपी है ओट्स चीला, नाश्ता या डिनर कभी भी खाएं
ओट्स में कैल्शियम,पोटैशियम,मैग्नीशियम विटामिन बी समेत तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ओट्स का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ओट्स का सेवन करने से डायबिटीज में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करता है। पेट से संबंधित…
ओट्स में कैल्शियम,पोटैशियम,मैग्नीशियम विटामिन बी समेत तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ओट्स का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ओट्स का सेवन करने से डायबिटीज में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करता है। पेट से संबंधित रोगो में भी राहत देता है। डेली सेवन करने से कब्ज और पेट की कई समस्याओं में छुटकारा मिलता है।
ओट्स का चिल्ला (Oats Cheela) बनाने का तरीका
ओट्स चीला (Oats Cheela) बनाने के लिए गैस पर एक पेन को गर्म करें और उसमें करीब आधा कप ओट्स डालकर भून लें।आपको ओट्स को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से भूनना है जब तक ओट्स ब्रोउन न हो जाए।
अब ओट्स को किसी बाउल में डालें और उसमें करीब 2 चम्मच सूजी डालें और 2 चम्मच बेसन मिला दें।1 टमाटर बारीक काट लें, 1 छोटी प्याज, थोड़ी बारीक कटी शिमला मिर्च और गाजर कद्दूकस कर लें।इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा अदरक और लहसुन बारीक काटकर मिला लें।अब एक हरी मिर्च बारीक कटी और थोड़ा हरा धनिया भी बारीक काटकर डाल दें।
इसमें 1 चुटकी हल्दी, स्वाद के हिसाब से नमक, थोड़ी लाल मिर्च और आधा कप पानी डालकर मिक्स कर लें।सारी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अब पैन पर थोड़ा ऑयल लगाएं और सारी चीजों को ब्लैंड करके चीला की शेप में फैल दें।
चीला को फैलाने का बाद थोड़ी देर पैन को ढक दें और उसके बाद चीला (Oats Cheela) को पलट दें। दोनों साइड से जब चीला अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें।तैयार है स्वादिष्ट और सब्जियों से भरपूर ओट्स चीला (Oats Cheela) , इसे आप चटनी या दही के साथ खाएं।
नाश्ता, लंच या फिर डिनर में खाने के लिए चीला मजेदार रेसिपी है। इससे पेट भी भर जाएगा और वजन भी कम होने लगेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
