24 घण्टे ऑनलाइन

समंदर से उठी आफत! ‘मोंथा’ चक्रवात का खतरा गहराया

गंभीर चक्रवात ‘मोंथा’ (Montha) बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो सकता है। आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने पर इसके एक खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। हालांकि, ये अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है। आईएमडी के…

24GhanteOnline
October 26, 2025
2 min read

गंभीर चक्रवात ‘मोंथा’ (Montha) बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो सकता है। आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने पर इसके एक खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। हालांकि, ये अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र सोमवार सुबह तक चक्रवात में बदल सकता है और 28 अक्टूबर की शाम या रात के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। मौसम विभाग की तरफ से इस गंभीर चक्रवात (Montha) के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना दबाव उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और शनिवार को पंजिम (गोवा) से लगभग 380 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, मुंबई से 400 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, मैंगलोर (कर्नाटक) से 620 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और अमिनिदिवी (लक्षद्वीप) से 640 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में स्थित हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 24 घंटों में यह चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और गोवा, कोंकण, गुजरात और केरल में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र अब पश्चिम की ओर बढ़ गया है और यह एक अवदाब (चक्रवात का शुरुआती रूप) बन चुका है।

तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा


यह क्षेत्र इस समय पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से करीब 420 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 990 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, चेन्नई (तमिलनाडु) से 990 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 1000 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 1040 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यानी यह अभी समुद्र के बीचों-बीच है और तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है।

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जो पोर्ट ब्लेयर से लगभग 460 किमी, चेन्नई से 950 किमी, विशाखापत्तनम से 960 किमी, काकीनाडा से 970 किमी और गोपालपुर से 1030 किमी दूर है। बंगाल की खाड़ी का यह सिस्टम 26 अक्टूबर तक एक गहरे दबाव, 27 अक्टूबर की सुबह तक एक चक्रवाती तूफान और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Montha) में बदल सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…

जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…

CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…