जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच, पंजाब सरकार बोली- खेल क्रांति की शुरुआत
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस टूर्नामेंट को पंजाब लाने के लिए…

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस टूर्नामेंट को पंजाब लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है। उन्होंने इसे राज्य की समृद्ध हॉकी विरासत के लिए गर्व का अवसर बताया और लोगों से भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
जालंधर (Jalandhar) स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम आजादी के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। मीत हेयर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह आयोजन पंजाब के खेल इतिहास में एक खास स्थान रखेगा। उन्होंने हॉकी प्रेमियों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ स्टेडियम पहुंचें और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं। उन्होंने जालंधर के साथ-साथ मोहाली में होने वाले मुकाबलों में भी दर्शकों से भागीदारी की अपील की।
संसारपुर गांव का हॉकी में बड़ा योगदान
मीत हेयर ने पंजाब में हॉकी की मजबूत परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि जालंधर का संसारपुर गांव 14 अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों और सात ओलंपिक पदकों से जुड़ा रहा है। उनके मुताबिक, भारतीय हॉकी के प्रमुख खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने भी इसी ऐतिहासिक मैदान से अपने खेल सफर की शुरुआत की थी।
छह देशों की टीमें लेंगी हिस्सा
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत के अलावा मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी। मीत हेयर ने कहा कि भारतीय टीम में पंजाब के नौ खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मैदान में पहुंचकर टीम इंडिया का समर्थन करें और नई पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी देखने के लिए प्रेरित करें। इस आयोजन से पंजाब की हॉकी परंपरा को नई पहचान मिलने और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
