भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी सघन जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सीएम आवास में 1064 हेल्पलाइन की बैठक के दौरान अफसरों को भ्रष्टाचार की शिकायत पर सघन जांच के साथ ही कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि एक ही स्थान पर लंबे समय…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सीएम आवास में 1064 हेल्पलाइन की बैठक के दौरान अफसरों को भ्रष्टाचार की शिकायत पर सघन जांच के साथ ही कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अफसरों को भी हटाया जाए। सीएम धामी ने बैठक के दौरान ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभाग अपने- अपने स्तर से प्रयास करें। विभागों में जिन मामलों में अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, इसके समाधान के लिए उचित प्रक्रिया अमल में लाई जाए। एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अफसरों और कर्मचारियों का समय-समय पर ट्रांसफर किया जाए।
उन्होंने (CM Dhami) कहा कि 1064 हेल्पलाइन की प्रभावशीलता को नियमित बनाए रखने के लिए सभी विभाग विजिलेंस को सहयोग करें। सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ 1064 हेल्पलाइन की भी समीक्षा भी नियमित की जाए। कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की शिकायतकर्ता की गोपनीयता बनी रहे और भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर यदि वह सही पाई जाती है, तो शिकायतकर्ताओं को प्रोत्साहित भी किया जाए। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी बनाने और उनको प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।
बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एलफैनई, आरमीनाक्षी सुदंरम, निदेशक सतर्कता वी मुरूगेशन आदि मौजूद रहे।
तीन साल में हुए 66 ट्रैप
बैठक में विजिलेंस के अफसरों ने बताया कि पिछले तीन सालों में कुल 66 लोगों को ट्रैप किया जा चुका है। 72 को हिरासत में भी लिया गया है। राजस्व विभाग, पुलिस और विद्युत विभाग में सबसे अधिक कार्मिक ट्रैप किए गए है।
2025 में टोलफ्री नंबर 1064 एवं वेबसाइट से अब तक 343 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्यवाही चल रही है। यह भी बताया कि रिवॉल्विंग फंड के तहत ट्रैप की कार्यवाही में 33 शिकायतकर्ताओं को ट्रैप की धनराशि वापस की जाने की प्रकिया शुरू की गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
