ये मेवा सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद
मुनक्का (Munakka) में अत्यधिक मात्र में आयरन पाया जाता है. मुनक्का की तासीर तरगर्म होती है इसलिए सर्दी के मौसम में मुनक्का खाना अधिक लाभदायक है. मुनक्का का प्रयोग कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है.…
मुनक्का (Munakka) में अत्यधिक मात्र में आयरन पाया जाता है. मुनक्का की तासीर तरगर्म होती है इसलिए सर्दी के मौसम में मुनक्का खाना अधिक लाभदायक है. मुनक्का का प्रयोग कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है.
सर्दियों में मुनक्का (Munakka) खाने से होते हैं ये 7 बड़े फायदे...
>> एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि रात के वक्त दूध में 4-5 मुनक्का उबालकर पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है.
>> टाइफॉयड के बुखार में भी मुनक्का बेहद फायदेमंद होता है. इसके लगातार सेवन से टाइफॉयड की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है.
>> बढ़ते वजन को घटाने के लिए लोग महंगी से महंगी डाइट फॉलो करते हैं. इसके बाद भी उनका वजन कम नहीं होता.
>> मुनक्का शरीर में मौजूद फैट सेल्स को काटकर तेजी से वजन घटाने में कारगर है. ये ना सिर्फ वजन घटाता है, बल्कि इसमें मौजूद ग्लूकोज के कारण बॉडी को ज्याद एनर्जी भी मिलती है.
>> फ्री रेडिकल जब हमारे शरीर में इलेक्ट्रॉन के साथ जुड़ता है तो इससे कई सेल्स, प्रोटीन और डीएनए डैमेज होते हैं. मुनक्का में पाए जाने वाला कैटेचिन इस दिक्कत का जड़ से सफाया करता है और शरीर के अंगों को दुरुस्त रखता है. दूध में मौजूद लैक्टस हड्डियों को मजबूत करता है. लेकिन दूध को देखकर ही बहुत से लोगों की नाक सिकुड़ने लगती है. ऐसे लोग मुनक्का का सेवन करें. इसमें मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत करेगा.
>> कई हेल्थ बेनेफिट देने वाला मुनक्का मानसिक तनाव (स्ट्रेस) से मुक्ति दिला सकता है. इसमें मौजूद अर्जीनाइन का नियमित रूप से सेवन करने से आपका स्ट्रेस लेवल धीरे-धीरे कम होने लगेगा. मॉर्निंग डाइट में इसे खाने के साथ थोड़ा मेडिटेशन करने से आपको और ज्यादा फायदे होंगे.
>> डीप फ्राई या जंक फूड खाने से हमारी स्किन पर काफी बुरा असर पड़ता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर अपनी डाइट में अच्छी चीजों को शामिल करेंगे तो आपकी त्वचा लंबे समय तक दमकती रहेगी. मुनक्का आपकी स्किन के ओवरऑल टेक्सचर और इलास्टिसिटी को इम्प्रूव करता है. अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान है, तब भी मुनक्का आपको फायदा दे सकता है.
>> खराब जीवनशैली और खान-पान में दोष की वजह से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी काफी होने लगी है. इस बीमारी की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है. मौजूदा समय में तो कम उम्र के लोग भी हाई ब्लड प्रेशर का शिकार होने लगे हैं. मुनक्का बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल कर हाइपरटेंशन की बीमारी से आपको दूर रख सकता है.
>> कब्ज जैसी समस्या में भी मुनक्का काफी फायदेमंद है. इसे खाने से पेट से जुड़े रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कते हैं, उन्हें अपनी मॉर्निंग डाइट में मुनक्का जरूर खाना चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
