ट्रेडिशनल वेयर्स के साथ बेहद जंचेंगे ये हेयरस्टाइल
किसी खास मौके पर सिर्फ आउटफिट की बदौलत खूबसूरत दिखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन सिर्फ अगर आप बालों के साथ थोड़ा एक्सपेरिेमेंट कर लें तो रही-सही सारी कसर इससे पूरी की जा सकती है। तो हाथों में मेहंदी से लेकर रात को…
किसी खास मौके पर सिर्फ आउटफिट की बदौलत खूबसूरत दिखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन सिर्फ अगर आप बालों के साथ थोड़ा एक्सपेरिेमेंट कर लें तो रही-सही सारी कसर इससे पूरी की जा सकती है। तो हाथों में मेहंदी से लेकर रात को पहने जाने वाले आउटफिट्स तक डिसाइड हो चुके होंगे, लेकिन बालों को लेकर अभी तक हेयरस्टाइल (Hairstyles) प्लान नहीं किया तो जरा इधर डालें एक नजर। यहां दिए गए हेयरस्टाइल (Hairstyles) को घर में आसानी से आप खुद बना सकती हैं वो भी मिनटों में।
साइड बन
ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर एक के साथ बिंदास होकर साइड बन हेयरस्टाइल (Hairstyles) करें ट्राय। मेसी साइड बन हर एक फेस टाइप को सूट करता है। इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए इसमें फ्लॉवर्स, हेयर चेन जैसी और भी दूसरी तरह की हेयर एक्सेसरीज़ ट्राय कर सकती हैं।
बीडेड चोटी
चोटी का फैशन एक बार फिर से चलन में है। साथ ही यह काफी समय तक रहने वाला है। इसमें सिर्फ थोड़ा सा बदलाव आया है। अगर बाल लंबे हैं तो चोटी में कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जा सकते हैं। मेसी लुक चाहती हैं तो थोड़ी अव्यवस्थित और टेढ़ी-मेढ़ी चोटी कर सकती हैं। पार्टी के लिए कुछ अलग ढंग से तैयार होना चाहती हैं तो बीडेड स्टाइल चोटी एकदम मुफीद होगी। यह बनाने में भी आसान है। बाल छोटे हैं तो आप क्लीन पोनी बनाकर आर्टिफिशियल बाल अटैच कर सकती हैं।
फिश टेल ब्रेड
फिश टेल ब्रेड भी साड़ी हो या सूट या फिर लहंगा हर एक आउटफिट पर जंचेगा। बहुत छोटे तो नहीं लेकिन मीडियम और लंबे बालों के लिए ये हेयरस्टाइल एकदम बेस्ट है। इसमें आप चाहें तो बीड्स या और भी दूसरी हेयर एक्सेसरीज़ भी लगाकर इसे और खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
