24 घण्टे ऑनलाइन

पतले हो रहे हैं आपके बाल, तो ये जड़ी बूटियां आएंगी काम

जड़ी-बूटी प्रकृति का हमें एक अनमोल देन है। जड़ी-बूटी का इस्तेमाल आजकल ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स में बहुत ज्यादा किया जा रहा है। खासकर बालों (Hair) के लिए। दरअसल, इन दिनों बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से लोगों को…

24GhanteOnline
August 15, 2026
4 min read
पतले हो रहे हैं आपके बाल, तो ये जड़ी बूटियां आएंगी काम

जड़ी-बूटी प्रकृति का हमें एक अनमोल देन है। जड़ी-बूटी का इस्तेमाल आजकल ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स में बहुत ज्यादा किया जा रहा है। खासकर बालों (Hair) के लिए। दरअसल, इन दिनों बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से लोगों को जूझना पड़ रहा है खासकर बालों का झड़ना और सफ़ेद बालों की समस्या। बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। अनुवांशिकी और विटामिन की कमी से लेकर हार्मोन में बदलाव के कारण बाल झड़ सकते हैं।

कई बार थायरॉइड से ग्रसित लोगों के भी बाल पतले हो जाते हैं। ऐसे में कई शोध में सामने आया है कि जड़ी-बूटी की मदद से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है साथ ही इनकी ग्रोथ भी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी बालों (Hair) से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है तो जड़ी-बूटियां आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। तो आइए जानते हैं, उन जड़ी-बूटियों के बारे में, जिनसे आपको बालों (Hair)की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आंवला

आंवला एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर है यह आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है। आंवला के अर्क का बालों के रोम के अंदर सेल्स पर अच्छा प्रभाव पाया गया है। आप आंवले के तेल या इसके अर्क से सिर की मालिश कर सकते है। 15-20 बालों में लगे रहने के बाद शैंपू से धो सकती है। आंवला टैबलेट या फिर सप्लीमेंट रूप में भी उपलब्ध है। पर ध्यान रखें कि आंवला हर किसी के लिए बालों को बढ़ाने का अच्छा तरीका साबित नहीं होता। कुछ लोगों को इसे बालों पर लगाने से एलर्जी भी हो सकती है।

एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो बालों को लंबा और घना बनाने में मदद कर सकती है। इसमें विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन), सी और ई होता है, जोकि एंटीऑक्सिडेंट हैं। इसमें विटामिन बी12, फोलिक एसिड और कोलीन भी होता है। इससे बालों की त्वचा बेहतर होती है, जड़ें मजबूत होती हैं और बालों को भी मजबूती मिलती है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल या जेल प्रोडक्ट्स चुनें और शैंपू करने से पहले इससे सिर की अच्छी तरह से मालिश करें। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करेंगे तो कुछ ही दिनों में इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

सॉ पाल्मेटो

सॉ पाल्मेटो एक प्रकार का पौधा होता है। इसमें कई तरह के एक्टिव कंपोनेंट होते हैं। जब कोई व्यक्ति इसे मौखिक रूप से लेता है, तो जड़ी-बूटी अपना सकारात्मक असर दिखाना शुरू कर देती है। इन बैरीज में मौजूद पोषक तत्व डीटीएच को बालों के रोम को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं। सॉ पाल्मेटो से हेयर फॉलिकल स्वस्थ रहते है और बाल कम झड़ते है। सॉ पाल्मेटो इसे मौखिक रूप से लेने की सलाह दी जाती है। आप लगभग आठ सप्ताह के आसपास अपने बालों की ग्रोथ में कुछ इंपू्रवमेंट जरूर देखेंगे। ध्यान रखें, सॉ पाल्मेटो लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

रोजमेरी तेल

बालों के लिए रोज़मेरी का तेल लाभदायक हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोज़मेरी का तेल एंड्रोजेनिक एलोपीसिया पर प्रभावी असर दिखा सकता है। एंड्रोजेनिक एलोपीसिया एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें स्कैल्प से बाल हमेशा के लिए झड़ जाते हैं। बालों के झड़ने की समस्या और उनके विकास के लिए आप रोजमेरी हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं रोजमेरी तेल में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीमाइक्रोबियल गुण स्कैल्प से जुड़ी खुजली और फ्लेकिंग जैसी समस्याओं से निजात दिलाते हैं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों के कारण यह बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छा विकल्प है। रोजमेरी तेल की कुछ बूंदों को स्कैल्प पर लगाएं। पांच से दस मिनट तक इससे मसाज करें और फिर तुरंत बाद शैंपू से धो लें। चार हफ्तों के अंदर आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…