24 घण्टे ऑनलाइन

महंगे टी क्रॉकरी पर लग गए हैं चाय-कॉफी के दाग, इन हैक्स से मिनटों में करें साफ

अगर आप अपनी महंगी टी (Cups) क्रॉकरी सिर्फ उस पर लगे जिद्दी चाय- कॉफी के दाग की वजह से बदलना चाहती हैं तो ऐसा करने से पहले ये किचन हैक्स एक बार जरूर ट्राई कर लें। ये किचन टिप्स ना सिर्फ फॉलो करने में बेहद आसान है बल्कि…

24GhanteOnline
January 16, 2025
2 min read

अगर आप अपनी महंगी टी (Cups) क्रॉकरी सिर्फ उस पर लगे जिद्दी चाय- कॉफी के दाग की वजह से बदलना चाहती हैं तो ऐसा करने से पहले ये किचन हैक्स एक बार जरूर ट्राई कर लें। ये किचन टिप्स ना सिर्फ फॉलो करने में बेहद आसान है बल्कि काफी असरदार भी हैं। इन किचन टिप्स की मदद से आप अपने गंदे चाय-कॉफी के कप की चमक एक बार फिर लौटा सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे गंदे चाय से कप से हटाएं जिद्दी चाय और कॉफी के दाग।

कप (Cups) से जिद्दी चाय-कॉफी के दाग हटाने के टिप्स


नींबू का उपाय

चाय के कप (Cups) पर लगे जिद्दी दाग साफ करने के लिए आप नींबू के रस का यूज कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए आपको नींबू के रस को डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर कप पर लगाते हुए रगड़कर साफ करना है। इसके बाद कप को कुछ देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद कप को गर्म पानी से साफ करें। आपका गंदा कप साफ होकर चमक जाएगा।

नमक और बर्फ का उपाय

नमक और बर्फ का यह उपाय कप (Cups) के भीतर जमा पुराने दाग को साफ करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए गंदे कप के अंदर चौथाई छोटा चम्मच नमक और कूटी हुई बर्फ डालकर कप को भर दें। इसे बाद कप को प्लास्टिक रेप से अच्छी तरह कवर करके जोर से हिलाएं। इसके बाद कप को साफ पानी से धो लें।

टूथपेस्ट का उपाय भी असरदार

टूथपेस्ट सिर्फ दांत ही नहीं कप पर लगी गंदगी भी साफ कर सकता है। इस आसान उपाय को फॉलो करने के लिए एक टूथ ब्रश में टूथपेस्ट लगाकर कप में जहां दाग लगे हुए हैं, वहां, हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद कप को साफ पानी से धोकर साफ कर लें। आपके कप चमक कर नए जैसे हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…