24 घण्टे ऑनलाइन

खूबसूरत नाखूनों को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये गलतियां

आकर्षक लुक पाने के लिए चहरे की ख़ूबसूरती के साथ ही हाथों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। हाथों के आगे मौजूद नाखून (Nails) साफ-सुथरे होते हैं तो आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए महिलाएं हाथों में कई…

24GhanteOnline
December 17, 2025
3 min read

आकर्षक लुक पाने के लिए चहरे की ख़ूबसूरती के साथ ही हाथों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। हाथों के आगे मौजूद नाखून (Nails) साफ-सुथरे होते हैं तो आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए महिलाएं हाथों में कई तरह की आकर्षक नेलपेंट लगाती हैं जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई महिलाओं के नाखून समय के साथ बर्बाद हो जाते हैं। कई बार हमारी खुद की लापरवाही की वजह से भी नाखून पीले और टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं। अगर नाखूनों की देखभाल ठीक से न की जाए तो आपके नाखून (Nails)  खराब हो सकते हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत नाखूनों को बर्बाद कर सकती हैं।


मॉइश्चराइज न करना

यदि आप अपने नाखूनों को मॉइश्चराइज नहीं करेंगे तो वह रुखे और बेजान होने लगते हैं। महिलाएं अक्सर नाखून काटने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करती। इसके कारण भी नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। स्वस्थ नाखूनों के लिए उनकी नमी बनाए रखना बहुत ही आवश्यक होता है। इसलिए नाखून काटने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।


ड्राई नाखून न काटें

जैसे ही नाखून सूख जाते हैं तो वह बहुत ही सख्त हो जाते हैं और काटने में भी मुश्किल हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आप नाखून काटने से पहले उन्हें थोड़ा सॉफ्ट जरुर कर लें। आप नाखून काटने से पहले कुछ समय हाथ गर्म पानी में रखें। इससे नाखून सॉफ्ट हो जाएंगे और आप उन्हें आसानी से काट पाएंगे।

नेल पेंट का डबल और ट्रिपल कोट ना लगाएं

लड़कियों को हमेशा नाखूनों पर डबल और ट्रिपल कोट नेल पेंट लगाने की आदत होती है। कभी-कभार लगाना सही है, लेकिन लगातार ऐसा करने से नाखूनों की चमक चली जाती है। बेहतर होगा कि लाइट कोट अप्लाई करें। इससे नेलपेंट जल्दी सूख भी जाता है और उसे छुड़ाना भी आसान होता है।

हर वक्त नेलपेंट लगाना

कई लड़कियां अपने नाखूनों पर हमेशा नेलपेंट लगाकर रखना पसंद करती हैं। ऐसा करने से नाखूनों की चमक फीकी पड़ने लगती है और नाखून पर दाग भी बनने लगते हैं। इसलिए हमेशा नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से बचना चाहिए। कुछ लड़कियां नेलपेंट की दो से तीन कोट नाखूनों पर लगाती हैं, जो कि सही आदत नही हैं। बेहतर होगा कि आप हर वक्त नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से बचें

लंबे नाखूनों के साथ ना करें ये गलतियां

नाखून जब लंबे हो जाते हैं तो लोग इसके इस्तेमाल कई तरीके से फायदा उठाना शुरू कर देते हैं। दरअसल, इसका उपयोग ढक्कन निकालना, कानों की गंदगी साफ करना यह सब एक गलत आदत है। इससे नाखून उखड़ने का डर रहता है और ये बीच से टूट भी सकते हैं। बेहतर होगा कि इस तरह के कामों के लिए नाखून का इस्तेमाल ना करें। खास कर इससे ढक्कन खोलने की गलती ना करें।

 

नेल क्यूटिकल कट ना करें

क्यूटिकल्स हमारे नाखूनों के आसपास की त्वचा होती है, जो कई बार उखड़ने भी लगते हैं। इससे त्वचा लाल पड़ जाती है और कई बार सूजन और दर्द की समस्या भी होने लगती है। कुछ लोग इन क्यूटिकल्स को काट देते हैं, यह गलत तरीका है। इससे परेशानी और बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप इन पर क्यूटिकल रिमूवर लगाएं, ताकि वहां की त्वचा नर्म और मुलायम बनी रहे।

नेल एक्सटेंशन का इस्तेमाल

आजकल नेल एक्सटेंशन काफी ट्रेंड में है। जिन लड़कियों के नेचुरली नाखून लंबे नहीं होते वे नेल एक्सटेंशन का सहारा लेती हैं। ये आपके नाखूनों को कमजोर कर सकते हैं। इसलिए नेल एक्सटेंशन का जहां तक हो सके इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…