ईद के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट, मिलेगा स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक
ईद (Eid) का त्यौहार नज़दीक आते ही हर कोई पहले से ही तैयारियों में जुट जाता है। इस दिन का खास महत्व होता है और इसे पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद (Eid) सिर्फ इबादत और दावतों तक सीमित नहीं होती, बल्कि इस दिन…

ईद (Eid) का त्यौहार नज़दीक आते ही हर कोई पहले से ही तैयारियों में जुट जाता है। इस दिन का खास महत्व होता है और इसे पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद (Eid) सिर्फ इबादत और दावतों तक सीमित नहीं होती, बल्कि इस दिन महिलाएं खूब साज-सृंगार करती हैं। महिलाएं खासतौर पर इस दिन के लिए खूबसूरत आउटफिट्स चुनती हैं ताकि वे ईद पर स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिख सकें।
फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो इस बार ट्रेडिशनल और मॉडर्न आउटफिट्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इस ईद पर कुछ नया और खास पहनना चाहती हैं तो आज इस आर्टिकल हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रेडिशनल आउटफिट बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप ईद (Eid) पर एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
अनारकली सूट
ईद (Eid) पर कुछ महिलाएं कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं तो जो सिंपल भी हो और एलिगेंट भी लगे। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए अनारकली सूट एक बेस्ट ऑप्शन है। आप इसके लिए अदिति राव हैदरी के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की बॉर्डर वाली अनारकली कुर्ती पहनी है, जिसके साथ हैवी नेट का दुपट्टा कैरी किया है । ये आपको एक शाही लुक देगी।
शरारा सूट
अगर आप ईद (Eid) पर रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो आपके लिए शरारा सूट एक बढ़िया चॉइस है। इसका शरारा डिजाइन, भारी कढ़ाई और फ्लेयर्ड स्टाइल इसे खास बनाता है। इसके लिए आप हुमा कुरैशी के इस शरारा सूट से टिप्स ले सकती हैं। हुमा के इस शरारे में गोटा वर्क हुआ है। व्हाइट कलर का ये शरारा ईद और समर दोनों के लिए बढ़िया है। वहीं इसके साथ हुमा ने लाइट मेकअप किया है।
पाकिस्तानी सूट
ईद (Eid) के लिए पाकिस्तानी सूट भी बेस्ट हैं। आज कल पाकिस्तानी सूट काफी पसंद किए जा रहे हैं। सूट लॉन्ग कुर्ती और प्लाजो का कॉम्बिनेशन, सोफिस्टिकेटेड और स्टाइलिश लुक के लिए देगा। आप इसके लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के सूटों से आइडिया ले सकती हैं। हानिया ने लॉन्ग येलो कलर का लेज डिटेलिंग वाला सूट पहना है, जिसके साथ ग्लॉसी मेकअप किया है ।
अगर आप भी इस ईद पर स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं तो अनारकली, शरारा, पाकिस्तानी सूट जैसे क्लासिक और एलिगेंट आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। ये आउटफिट्स हर किसी पर खूब जचेंगे ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
