नई दुल्हन के पास जरूर होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट
शादी वाले दिन और शादी के बाद कुछ दिनों तक हर किसी की नजर दुल्हन (Bride) पर ही होती है। हर कोई दुल्हन की झलक देखने के लिए परेशान रहता है। ऐसे में हर दुल्हन कोशिश करती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। वैसे तो हर लड़की शादी…
शादी वाले दिन और शादी के बाद कुछ दिनों तक हर किसी की नजर दुल्हन (Bride) पर ही होती है। हर कोई दुल्हन की झलक देखने के लिए परेशान रहता है। ऐसे में हर दुल्हन कोशिश करती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। वैसे तो हर लड़की शादी होने से पहले ही अपनी स्किन का ध्यान रखना शुरू कर देती है। लेकिन शादी के बाद भी स्किन का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है।
ससुराल जाने के बाद हर दुल्हन को काफी संवरकर रहना पड़ता है। ऐसे में हर दुल्हन को ये पता होना काफी जरूरी है कि उसकी मेकअप किट में किन प्रोडक्ट का होना काफी जरूरी है। वहीं अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम का है। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर दुल्हन की मेकअप किट में किन प्रोडक्ट का होना काफी जरूरी है।
मॉश्चराइजर
मेकअप किट में मॉश्चराइजर होना बहुत जरूरी है। क्योंकि मेकअप करने से पहले स्किन को मॉश्चराइज करना बहुत जरूरी है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है।
प्राइमर
मेकअप किट में प्राइमर का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह आपके मेकअप को लंबे समय तक टिका कर रखता है। इसे लगाने से आपकी स्किन खराब नहीं होती है। इसलिए प्राइमर हमेशा अच्छे क्वालिटी का यूज करना चाहिए।
आईलाइनर और मस्कारा
सुंदर आंखें आपकी खूबसूरती को बढ़ाती है। इसलिए मेकअप करते वक्त आंखों पर खास ध्यान देना चाहिए। आपको बता दें कि आईलाइनर लगाने से आंखें बड़ी लगती हैं। वहीं मस्कारा आपकी आंखों को सुंदर दिखाने का काम करता है। अगर आप जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं तो अपनी मेकअप किट में इन्हें जरूर शामिल करें।
लिपस्टिक
लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। इसलिए आप अपनी मेकअप किट में कुछ शेड्स की लिपस्टिक जरूर रखें। इसके लिए आप रेड, पिंक या पीच कलर की लिपस्टिक रखें। कोशिश करें कि डार्क कलर की लिपस्टिक लें। क्योंकि नई नवेली दुल्हन पर डार्क कलर की लिपस्टिक अच्छी लगती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
